{"_id":"59774a2d4f1c1bfa348b4651","slug":"45-passengers-injured-after-break-of-a-bus-failed-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थ यात्रियों की बस के ब्रेक फेल, 45 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थ यात्रियों की बस के ब्रेक फेल, 45 घायल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 25 Jul 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
एक बार फिर से सड़क पर तेज रफ्तार का खूनी मंजर देखने को मिला है जिसके कारण करीब 45 यात्रियों की जान सांसत में आ गई।
पाली के रास गांव से तीर्थ यात्रा पर निकली बस किशनगढ़ हाईवे स्थित जीवीके टोल प्लाजा पर टकरा गई। इससे 45 तीर्थ यात्री घायल हो गए। अचानक हुए हादसे से हाईवे पर अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। किशनगढ़ थानाधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि पाली जिले के रास गांव के लोग मथुरा, वृंदावन सहित तीर्थ यात्रा पर गए थे । किशनगढ़ स्थित जीवीके टोल के पास बस के ब्रेक फेल हो गए और डिवाईडर से टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे लगभग सभी यात्री घायल हो गए। घायलों को यज्ञनारायण अस्पताल ले जाया गया जहां से आधा दर्जन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अजमेर के जेएलएन अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया।यहां सभी घायलों का इलाज जारी है। हाईवे पर हुई इस दुर्घटना से कुछ देर के लिए जाम भी लग गया, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को हटवाया और जाम खुलवा दिया।