फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   41 Rajasthan Youth Congress office bearers removed from their posts

Rajasthan: पायलट समर्थक के इस्तीफे के बाद चला अनुशासन का डंडा, 41 यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों को पद से हटाया

Sun, 20 Nov 2022 10:12 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 20 Nov 2022 10:12 AM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा से पहले 41 यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों को हटा दिया गया है। हटाए गए सभी पदाधिकारी पायलट समर्थक बताए जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
41 Rajasthan Youth Congress office bearers removed from their posts
राजस्थान यूथ कांग्रेस पदाधिकारी हटाए गए - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में पायलट समर्थक यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश मीणा ने इस्तीफा दे दिय। इसके बाद 41 यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों को उनके पद से हटा दिया गया है। यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा ने बताया कि पदाधिकारियों को उनकी निष्क्रियता पर हटाया गया है।

विज्ञापन


यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा ने कहा कि कौन इस्तीफा देता है या नहीं देता है, यह मेरा काम नहीं है। मुझे कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है, उसे मैं निभा रहा हूं। उन्होंने कहा कि जो काम नहीं करेगा, उसे हटा दिया जाएगा। निष्क्रिय पदाधिकारियों की जगह नए पदाधिकारी संगठन में बनाए जाएंगे, जो संगठन को मजबूत करेंगे।

विज्ञापन


वहीं यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शाह मोहम्मद ने कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारी लंबे समय से काम नहीं कर रहे थे। वे लगातार बैठकों में अनुपस्थित चल रहे थे। संगठन ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर टास्क फोर्स बनाई थी, उसे लेकर भी पदाधिकारी जिम्मेदारी नहीं ले रहे थे। इसलिए उन्हें हटाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


हटाए जाने वाले पायलट समर्थक
बता दें कि सात प्रदेश महासचिव, 13 प्रदेश सचिव और 21 प्रदेश सह सचिव हैं। माना जा रहा है कि ये सभी पायलट समर्थक हैं। बता दें कि राकेश मीणा भी पायलट समर्थक हैं। उन्होंने अपने इस्तीफे में पायलट के साथ नाइंसाफी की बात लिखी थी।

डोटासरा ने की समन्वय समिति की घोषणा

भारत जोड़ो यात्रा के लिए राजस्थान के पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह ने एक समन्वय समिति की घोषणा की है। ये समिति भारत जोड़ो यात्रा में होने वाले सभी काम कार्यक्रम और हर आवश्यकता पर नजर रखेगी। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह ने बताया कि इस समिति में महेश जोशी, शांति धारीवाल और धर्मेन्द्र राठौड़ को जगह नहीं दी गई है क्योंकि इन तीनों नेताओं को भी आलाकमान से नोटिस जारी हुआ है। 


इन तीन नेताओं को जब तक इनके ऊपर कोई फैसला या क्लीन चिट नहीं मिल जाती, तब तक इनका समन्वय समिति से दूर रखा गया है। जानकार सूत्रों के अनुसार समन्वय समिति से इन तीनों नेताओं को दूर रखने के पीछे की मंशा यह भी है कि भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान प्रवास के दौरान किसी प्रकार की कोई विवादित स्थिति या विवादित बयानबाजी किसी भी विरोधी पक्ष या कांग्रेस के किसी भी पक्ष की तरफ़ से न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed