{"_id":"59bd29db4f1c1b21688b4e0e","slug":"4-swine-flu-positives-died-at-one-day-in-udaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक ही दिन में स्वाइन फ्लू से 5 मरीजों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही दिन में स्वाइन फ्लू से 5 मरीजों की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 16 Sep 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू पर नियंत्रण के तमाम दावे खोखले साबित होते नजर आ रहे है। इस बीमारी की चपेट में आए पांच मरीजों ने आज दम तोड़ दिया।
इनमें से चार मौत राजस्थान के उदयपुर स्थित एमबी अस्पताल में हुई है। एक साथ चार मरीजों की मौत से से चिकित्सा विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार मृतकों में दो उदयपुर, एक चितौड़गढ़ और एक रोगी एमपी के मंदसौर का रहने वाला है। सभी मृतक पिछले करीब एक सप्ताह से एमबी अस्पताल में भर्ती थे। वहीं उदयपुर संभाग में 8 नए पॉजिटिव रोगी सामने आए हैं, जिनमें 5 चितौड़गढ़ 2 उदयपुर और 1 रोगी राजसंमद जिले के बताए जा रहे हैं।
उधर, कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज में देर शाम कवाई सालपुरा निवासी पानाचंद ने स्वाइन फ्लू के चलते दम तोड़ दिया। पानाचंद को बीते बृहस्पतिवार को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी।
बता दें कि इस बार मानसून के महीने में सक्रिय हुए एच1एन1 के चलते रोजाना लगातार पॉजिटीव मरीजों की संख्या में खासा इजाफा हो रहा है।

अब तक 150 की मौत,दो हजार पॉजिटिव
डेमो इमेज
अब तक स्वाइन फ्लू के चलते उदयपुर में 23 लोग इलाज के दौरान दम तोड़ चुके हैं, तो वहीं उदयपुर जिले में 132 से ज्यादा पॉजिटिव रोगी सामने आ चुके हैं। फिलहाल एमबी अस्पताल में अभी 34 मरीजों का इलाज जारी है, जिनमें 3 मरीजों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
यदि प्रदेशभर के आंकड़ों की बात की जाए तो साल की शुरुआत से अब तक राजस्थान में स्वाइन फ्लू से 150 लोग दम तोड़ चुके हैं और करीब दो हजार लोग प्रदेशभर में स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में नियमित सर्वे कराए जा रहे हैं और टेमीफ्लू का वितरण भी किया जा रहा है।