फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   4 died after a overloaded truck collided with the car in neemrana alwar

नीमराणा: ओवरलोड ट्रक ने कार को मारी टक्कर,चार लोगों की मौत

Sat, 17 Jun 2017 01:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 17 Jun 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
4 died after a overloaded truck collided with the car in neemrana alwar
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : amar ujala
अलवर जिले के नीमराणा में शनिवार सुबह ट्रक और कार में हुई जबरदस्त टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसा रेवाड़ी-नारनौल हाइवे नंबर 11 पर मांढण क्षेत्र में स्थित काठुवास चौकी रोड पर हुआ। यहां एक ओवरलोड ट्रक ने कार को टक्कर मार दी जिसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि गंभीर रुप से घायल एक युवक की सीएचसी अस्पताल में मौत हो गई। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सभी मृतक कार के अंदर ही फंसे रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही मांढण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को स्थानीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।
विज्ञापन


मांढण पुलिस थानाधिकारी ने बताया मृतकों में झुंझुनूं निवासी प्रकाशचंद,नवीन और तेनसिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हादसे में बुरी तरह घायल पंकज का सीएचसी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया वहीं पुलिस ने ट्रक को जब्त कर ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed