{"_id":"592015b14f1c1bb315f22d70","slug":"35-children-in-alwar-kota-and-barmer-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"आॅपरेशन मिलाप: अलवर, कोटा और बाड़मेर में 35 बच्चों को कराया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आॅपरेशन मिलाप: अलवर, कोटा और बाड़मेर में 35 बच्चों को कराया मुक्त
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 20 May 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में आॅपरेशन मिलाप के तहत मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने अलवर, कोटा और बाड़मेर में शनिवार को भी रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया। टीम ने करीब 35 बच्चों को बाल श्रम के दलदल से मुक्त करवाया।
अलवर में बाल कल्याण समिति व मानव तस्करी विरोधी यूनिट सहित चाइल्ड लाइन के संयुक्त तत्वाधान में भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए टीम ने आॅपरेशन चलाया। इस दौरान शहर के अलग-अलग स्थानों से 15 बच्चों को रेस्क्यू किया, जो मंदिर और चौराहों के समीप भीख मांग रहे थे। पकड़े गए बच्चों से चाइल्ड लाइन में पूछताछ की गई और बच्चों के परिजनों को बुलाकर उन्हें भिक्षावृत्ति के दलदल में नहीं धकेलने के लिए समझाइश की गई।
मानव तस्करी विरोधी यूनिट के थानाधिकारी रूप राम मीणा, बाल कल्याण समिति के श्रवण सिंगल सहित चाइल्ड लाइन के समन्वयक सतीश चौधरी की टीम ने इस अभियान को निरंतर चलाए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
उधर, कोटा के गुमानपुरा थाना क्षेत्र से 15 से ज्यादा बाल श्रमिक और बाड़मेर के धोरीमन्ना पुलिस ने 5 बच्चों को संरक्षण में लिया है। ये बच्चे ढाबे, भिक्षावृत्ति और चाय की थड़ियों पर काम करते पाए गए। गौरतलब है कि राजस्थान सरकार के आदेश पर 15 मई से 15 जून तक ऑपरेशन मिलाप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत टीम प्रदेशभर में बालश्रमिकों को मुक्त कराने की कार्यवाही कर रही है।