{"_id":"5a06c4d34f1c1bec538bc614","slug":"3200-meritorious-students-honored-given-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"3200 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, दिए मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3200 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, दिए मेडल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 11 Nov 2017 03:25 PM IST
विज्ञापन
सम्मानित विद्यार्थी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर अजमेर के मोईनिया स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहर के 3200 मेधावी विद्यार्थियों की प्रतिभा को सम्मानित किया गया।
राजस्थान के शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर अभिनव पहल करते हुए अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के करीब 3200 विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम स्टेशन रोड़ स्थित राजकीय मोईनिया इस्लामिया उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय श्रीनिम्बार्क पीठ के पीठाधीश्वर श्यामशरण देवाचार्य ‘श्रीजी’ महाराज रहे और अध्यक्षता शिक्षा राज्यमंत्री देवनानी ने की। देवनानी ने बताया कि समारोह में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 13 विद्यालय और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के 55 गैर राजकीय और 26 राजकीय विद्यालयों के 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 3200 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इनमें लगभग 1200 विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं उन्हें प्रमाण पत्र के साथ-साथ मेडल भी वितरित किए गए।