{"_id":"6385c355b7186220851ce768","slug":"31-lakh-gold-seized-at-from-passenger-on-jaipur-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जयपुर एयरपोर्ट पर 31 लाख का सोना पकड़ाया, इमरजेंसी लाइट में छुपाकर लाया था यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जयपुर एयरपोर्ट पर 31 लाख का सोना पकड़ाया, इमरजेंसी लाइट में छुपाकर लाया था यात्री
Tue, 29 Nov 2022 02:09 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Tue, 29 Nov 2022 02:09 PM IST
सार
एक यात्री दुबई से फ्लाइट में बैठकर जयपुर एयरपोर्ट पहुंचा था। संदिग्ध लगने पर यात्री को रोका गया। तलाशी ली गई तो इमरजेंसी लाइट में सोना बरामद हुआ।
विज्ञापन
जयपुर एयरपोर्ट पर सोना जब्त
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगातार सोना तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। कस्टम विभाग की टीम ने मंगलवार को एक बार फिर जयपुर एयरपोर्ट पर करीब 582.200 ग्राम तस्करी का सोना पकड़ा है। पकड़े गए तस्करी के सोने की कीमत करीब 31.43 लाख रुपए बताई जा रही है।
विज्ञापन
यात्री दुबई से सोना लेकर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा था, जहां पर कस्टम विभाग की टीम ने तलाशी के दौरान पकड़ा है। कस्टम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सोमवार देर रात एक यात्री दुबई से फ्लाइट में बैठकर जयपुर एयरपोर्ट पहुंचा था। संदिग्ध लगने पर यात्री को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। एक्सरे मशीन से यात्री की जांच की गई। पूछताछ करने पर यात्री संतोषपूर्वक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद कस्टम विभाग की टीम ने यात्री के सामान की सघनता से जांच की है।
विज्ञापन
कस्टम विभाग के अधिकारियों ने जांच की तो यात्री इमरजेंसी लाइट में सोना छुपाकर लाया था, जिसका वजन 582.200 ग्राम था। 99.50 शुद्धता वाले तस्करी के सोने की कीमत करीब 31.43 लाख रुपए बताई जा रही है। कस्टम विभाग की टीम ने सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के प्रावधानों के तहत तस्करी के सोने को जब्त कर लिया है। यात्री से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन