फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Including jaipur six medical college of state doctor give resign

जयपुर सहित छह मेडिकल कॉलेजों के चिकित्सकों ने दिए इस्तीफे, मरीज बेहाल

Thu, 09 Mar 2017 03:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 09 Mar 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
Including jaipur six medical college of state doctor give resign
एसएमएस में मरीजों को परेशानी - फोटो : amar ujala
प्रदेश मे अचानक ही स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं और मरीज बेहाल हैं। प्रदेश के जयपुर सहित छह प्रमुख मेडिकल कॉलेज के 1000 से अधिक प्रोफेसर, अधीक्षक, सीनियर रेजिडेंट ने इस्तीफे दे दिए है। मामला जयपुर से प्रारंभ हुआ, जब यहां के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य विभाग के एक आदेश के विरोध में बुधवार को सामूहिक इस्तीफे दे दिए थे। इसके बाद गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सर्राफ के साथ भी इन चिकित्सक की वार्ता विफल हो गई। इसके बाद गुरवार दोपहर तक प्रदेश के अजमेर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर व जोधपुर से भी चिकित्सकों के सामूहिक इस्तीफे की खबर आ गई।
विज्ञापन


इधर, एसएमएस में संविदाकर्मियों की हड़ताल भी जारी है, जिससे परेशानी में ओर ईजाफा हो गया है। स्वास्थ्य सेवा चरमराने से हजारों की संख्या में मरीज प्रभावित हो रहें है। एसएमएस अस्पताल में हो रहे हंगामा जल्द ही थमता नजर नहीं आ रहा हैं गुरुवार को मेडिकल टीचर्स और चिकित्सा मंत्री के बीच हुई वार्ता विफल हो गई हैं। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का कहना है कहा कि सरकार इस मामले में स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


तो यह है समस्या
अखिल राजस्थान चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कर्मचारी महासंघ ने मांग की है कि  लैब टेक्नीशियन, कम्प्यूटर ऑपरेटर, प्रयोगशाला सहायक, वार्ड ब्वॉय आदि कर्मचारियों को नियमित किया जाए। वहीं चिकित्सक सरकार के इस आदेश का विरोध कर रहें है जिसमें कहा गया है मेडिकल कॉलेजों में काम करने वाले मेडिकल अफसरों को आचार्य, सह-आचार्य और सहायक आचार्य के समतुल्य माना जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करना पड़ा था विरोध का सामना
अस्पताल प्रशासन के अनुसार जो लोग विरोध में सम्मलित है उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया जा सकता है। गौरतलब है कि बुधवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सर्राफ को भी एसएमएस अस्पताल में विरोध का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed