{"_id":"5965c7a94f1c1b973e8b4990","slug":"3-policeman-of-kota-range-suspended-for-illegal-recovery-of-money-from-a-financier","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दी का डर दिखाकर गुजरात के फाइनेंसर से वसूले लाखों रुपए, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्दी का डर दिखाकर गुजरात के फाइनेंसर से वसूले लाखों रुपए, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 12 Jul 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
अवैध वसूली के आरोपी किशोरपुरा सीआई हीरालाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा में वर्दी का खौफ दिखाकर वसूली के खेल का मामला उजागर हुआ है, जिसमें 3 पुलिसकर्मियों के लिप्त होने की बात सामने आई है। किशोरपुरा थाने के सीआई पर आरोप है कि उसने अपने दो सिपाहियों के साथ मिलकर गुजरात के एक फाइनेंसर से 12 लाख रूपए वसूले हैं।
कोटा शहर एसपी अंशुमन भौमिया ने मामले को गंभीर मानकर सीआई हीरालाल सहित दो सिपाही जावेद और मुकेश को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, मामला कुछ दिनों पहले का है जब किशोरपुरा सीआई हीरालाल ने गुजरात के फाइनेंसर हसमुख पटेल के दो कर्मचारियों के पास से 20 लाख रूपए बरामद किए थे।
सीआई ने 20 लाख रुपए बरामदगी की कोई कार्रवाई नहीं की और वर्दी का रौब दिखाकर 6-6 लाख रूपये दो बार ले लिए। इसके बाद फाइनेंसर ने कोटा आकर एसपी से शिकायत की, एसपी अंशुमन भोमिया ने मामले को गंभीर मानकर सीआई हीरालाल और सिपाही मुकेश व जावेद को सस्पेंड कर दिया और विभागीय जांच शुरू कर दी है।