फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   3,206 cases disposed of 19 camps in Jaipur district

जयपुर जिले में 19 शिविरों में 3,206 प्रकरणों का निस्तारण

Thu, 25 May 2017 08:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 25 May 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
3,206 cases disposed of 19 camps in Jaipur district
न्याय आपके द्वार अभियान - फोटो : Demo pic
जयपुर जिले में चल रहे राजस्व लोक अदालत अभियान-न्याय आपके द्वार अभियान के तहत 19 शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें तीन हजार 206 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। 
विज्ञापन

जिला कलक्टर सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि उपखण्ड अधिकारियों एवं सहायक कलक्टर स्तर पर आयोजित शिविरों में 309 एवं तहसीलदारों के स्तर पर शिविरों में 2 हजार 897 प्रकरणों का निस्तारण हुआ। इन्हें मिलाकर जिले में अब तक राज्य सरकार के इस महत्वपूर्ण फ्लेगशिप कार्यक्रम के तहत 262 राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से 25 हजार 993 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण करते हुए जनता को राहत प्रदान की गई है। 
विज्ञापन


जिला कलक्टर महाजन ने बताया कि बुधवार 24 मई को उपखण्ड अधिकारियों एवं सहायक कलक्टर स्तर पर आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविरों में एक्ट 53 में आपसी सहमति से विभाजन के 31 तथा एक्ट 88 खातेदारी अधिकार के 27 प्रकरण निस्तारित करते हुए मौके पर कैम्पों में लोगों को लाभान्वित किया गया। इस एक्ट 136 के तहत इन्द्राज दुरूस्ती के 52, एक्ट 188 में स्थाई निषेधाज्ञा के 17, नामान्तरकरण अपील के 16, रास्ते संबंधी 8, पत्थरगढ़ी के 6 प्रकरणों सहित 152 अन्य प्रकरणों का निस्तारण किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कलक्टर ने बताया कि तहसीलदारों के स्तर पर राजस्व लोक अदालतों में एलआरएक्ट 135 के तहत 557, खाता दुरूस्ती के 490, खाता विभाजन के 214 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा धारा 251 के 6, 696 नकल प्रदान की। सीमाज्ञान के 10 प्रकरण निस्तारित किये गये। 923 अन्य प्रकरणों का निस्तारण किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed