फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   21 mobiles with charger and hash found in jodhpur jail premises

जोधपुर जेल में फिर मिला ये सब, प्रशासन की उड़ी नींद

Tue, 16 May 2017 01:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 16 May 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
21 mobiles with charger and hash found in jodhpur jail premises
केंद्रीय कारागृह जोधपुर - फोटो : amar ujala
जोधपुर जेल में एक बार फिर से कैदियों तक कुछ ऐसे सामान पहुंचे है जिसके बाद जेल प्रशासन की नींद उड़ गई है। देश की तिहाड़ जेल के बाद सबसे ज्यादा सुरक्षित माने जाने वाली जोधपुर सेंट्रल जेल में एक बार फिर से मोबाइल फोन और नशीले पदार्थ मिलने की घटना सामने आई है। 
विज्ञापन


मंगलवार को भी जेल में तलाशी के दौरान करीब चार्जर समेत करीब 21 मोबाइल और चरस की पुड़िया मिली है। इसके बाद जेल प्रसाशन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रातानाडा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। लगातार जेल में मोबाइल और नशीले पदार्थ मिलने से जेल की सुरक्षा के साथ ही जेल प्रसाशन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। जेल में बंद हार्डकोर अपराधियों के जेल से गैंग चलाने और लगातार मोबाइल और नशीले पदार्थ मिलने की घटनाओं को जेल प्रशासन गंभीरता से लेने की बातें तो बहुत करता है मगर फिर भी आए दिन जेल में बंद कैदियों के तक मोबाइल,नशीले पदार्थ और अन्य सामान पहुंच ही जाते है। 
विज्ञापन


इस बार हुई घटना के बाद जेल प्रसाशन ने अपनी सफाई में कहा है कि ये सभी मोबाइल और नशीले पदार्थ किसी ने जेल की दीवार से अंदर फेंके थे लेकिन जब तक कैदियों तक यह सामान पहुंचता उससे पहले ही जेल प्रहरी ने गश्त के दौरान इन सामानों को जब्त कर लिया और इस संबंध में रातानाडा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गौरतलब है कि जोधपुर सेंट्रल जेल में कई हार्डकोर अपराधी बंद है जिनमें से एक लॉरेंस विश्नोई भी है जिसका फेसबुक अकाउंट तो अब भी आॅपेरट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed