फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   2000 kg fake ghee recovered, 8 arrested

राखी पर दो टन नकली घी खपाने की थी तैयारी, आठ गिरफ्तार

Sat, 05 Aug 2017 04:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 05 Aug 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
2000 kg fake ghee recovered, 8 arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
राखी पर शहर में दो टन नकली घी खपाने की तैयारी को पुलिस ने नाकाम कर दिया। पुलिस ने इस आरोप में आठ आरोपियों को अरेस्ट किया है। 
विज्ञापन


यह कार्रवाई राखी से दो दिन पहले राजस्थान के कोटा शहर में पुलिस ने आज की। पुलिस ने आज ऐसे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है जो नकली घी का कारखाना चला रहे थे। यहां से करीब दो हजार किलो नकली घी जब्त किया गया है।

थानाधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि रेलवे काॅलोनी इलाके के काला तालाब खारी बावडी में नकली घी का कारखाना चलने की सूचना मिली थी। इस पर एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। सूचना पुख्ता मिलने पर टीम के सदस्य दिनेश त्यागी और रविन्द्र मलिक के नेतृत्व में दबिश दी गई। इस पर यहां नकली घी बनाते हुए कारखाना मालिक प्रदीप कुमार सहित आठ लोगों को धर दबोचा। पुलिस को मौके पर 2 हजार किलो नकली घी मिला और बड़ी मात्रा में कच्चा माल, घी तैयार करने की मशीन सहित सैकड़ों की तादाद में ब्रांडेड कंपनी के डिब्बे मिले हैं। पुलिस ने ये सारा सामान जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कोटा में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इससे पहले भी यहां पिछले सप्ताह उद्योग नगर इलाके के प्रेम नगर में नकली घी का कारखाना  पकड़ा था। यहां से 1 हजार किलो नकली घी पुलिस ने बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed