{"_id":"59859d6a4f1c1bc72c8b4787","slug":"2000-kg-fake-ghee-recovered-8-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी पर दो टन नकली घी खपाने की थी तैयारी, आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी पर दो टन नकली घी खपाने की थी तैयारी, आठ गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 05 Aug 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राखी पर शहर में दो टन नकली घी खपाने की तैयारी को पुलिस ने नाकाम कर दिया। पुलिस ने इस आरोप में आठ आरोपियों को अरेस्ट किया है।
यह कार्रवाई राखी से दो दिन पहले राजस्थान के कोटा शहर में पुलिस ने आज की। पुलिस ने आज ऐसे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है जो नकली घी का कारखाना चला रहे थे। यहां से करीब दो हजार किलो नकली घी जब्त किया गया है।
थानाधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि रेलवे काॅलोनी इलाके के काला तालाब खारी बावडी में नकली घी का कारखाना चलने की सूचना मिली थी। इस पर एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। सूचना पुख्ता मिलने पर टीम के सदस्य दिनेश त्यागी और रविन्द्र मलिक के नेतृत्व में दबिश दी गई। इस पर यहां नकली घी बनाते हुए कारखाना मालिक प्रदीप कुमार सहित आठ लोगों को धर दबोचा। पुलिस को मौके पर 2 हजार किलो नकली घी मिला और बड़ी मात्रा में कच्चा माल, घी तैयार करने की मशीन सहित सैकड़ों की तादाद में ब्रांडेड कंपनी के डिब्बे मिले हैं। पुलिस ने ये सारा सामान जब्त कर लिया है।
गौरतलब है कि कोटा में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इससे पहले भी यहां पिछले सप्ताह उद्योग नगर इलाके के प्रेम नगर में नकली घी का कारखाना पकड़ा था। यहां से 1 हजार किलो नकली घी पुलिस ने बरामद किया था।