{"_id":"59d467c84f1c1bac538b5a94","slug":"20-family-force-to-left-the-house-in-jaisalmer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने पहले की हत्या और फिर दी धमकी, कई परिवारों ने छोड़ दिया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने पहले की हत्या और फिर दी धमकी, कई परिवारों ने छोड़ दिया घर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 04 Oct 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
कई घटनाओं में दबंगों के आगे पुलिस प्रशासन भी बेबस नजर आता है। ऐसी ही एक घटना राजस्थान के जैसलमेर जिले से सामने आई है। जहां भोपाओं ने न केवल पहले एक लोक कलाकार की पीट-पीटकर हत्या कर दी, बल्कि अपितु उसके परिवार व समाज के अन्य लोगों को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद जान से मारने की भी धमकी दी है।
जानकारी के अनुसार धमकी से डरे 20 परिवार अपने घर छोड़कर जैसलमेर शहर में शरण के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। दरअसल जैसलमेर के फलसूण्ड गांव में मंगणियार जाति के परिवार रहते हैं, जो लोक कलाकार हैं। बीते 27 सितंबर को लोक कलाकार अहमदखां नजदीक के एक गांव में देवी मां के भजन गाने के लिए एक मंदिर में गया था। जहां भोपाओं (बाबाओं) ने एक अंधविश्वास के चलते उसकी हत्या कर दी।

Trending Videos
पूरा परिवार फिर रहा है मारा-मारा
फाइल फोटो।
आरोप है कि मंदिर के भोपा रमेश कुमार सुथार व उसके दो भाईयों के साथ उसका विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार विवाद भजन गाने के दौरान भोपा (बाबा) में देवी नहीं आने के कारण हुआ।
अंधविश्वास से भरे भोपा (बाबा) ने अपने भाईयों के साथ लोक कलाकार अहमदखां के साथ मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार को अहमदखां के परिवार जन ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद दबंग भोपा (बाबा) रमेश कुमार व उसके भाईयों ने इन सभी को जान से मारने की धमकी दी है।
इसके बाद से ये परिवार गांव छोड़कर जैसलमेर शहर चले गए है। जहां इन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की मांग की है।