फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   198 exhibitions will be organized for artisans, weavers and artisans

शिल्पियों, बुनकरों व दस्तकारों के लिए लगाई जाएंगी 198 प्रदर्शनियां

Tue, 23 May 2017 07:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 23 May 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
198 exhibitions will be organized for artisans, weavers and artisans
Art Work Exhibition - फोटो : amar ujala
राजस्थान के हस्तशिल्पियों, हथकरधा बुनकरों और दस्तकारों के लिए 198 मेला प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा। ये प्रदर्शनियां हस्तशिल्पियों, हथकरधा बुनकरों और दस्तकारों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए इस वर्ष राज्य व जिला स्तर पर लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


उद्योग आयुक्त कुंजी लाल मीणा ने मंगलवार को उद्योग भवन में उद्यम प्रोत्साहन संस्थान के शाषी परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के बाहर दिल्ली हाट के साथ ही नई दिल्ली में आयोजित अन्तरराष्टीय व्यापार मेले, हैदराबाद, मुम्बई सहित अन्य स्थानों पर आयोजित प्रदर्शनियों में भी हस्तशिल्पियों व दस्तकारों को अवसर दिलाया जाएगा। राज्य के नायाब हस्तशिल्प और दस्तकारी उत्पादों की बाजार में अच्छी मांग को देखते हुए उन्हें विपणन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला उद्योग केन्द्रों को खास प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

     
आयुक्त ने बताया कि जयपुर, उदयपुर, अजमेर, जोधपुर भिवाडी और अलवर में उत्पादक व उपभोक्ता यानी कि क्रेता औा विक्रेताओं के सम्मेलन आयोजित कर एक दूसरे को समझने, एक दूसरे की मांग के अनुसार उत्पाद तैयार कर उपलब्ध कराने का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed