फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   19 government office suspend in rajasthan

दो दिन में एक आईएएस सहित 19 अधिकारी सस्पेंड, सरकार एक्शन में..

Thu, 12 Oct 2017 10:39 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 12 Oct 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
19 government office suspend in rajasthan
वसुंधरा राजे

गरीबों के लिए सरकार प्रतिदिन नई योजनाएं ला रही है। लेकिन बगुलाभगत बने बैठे सरकारी अधिकारी गरीब की रोटी छीनने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन



राजस्थान में बड़े स्तर पर हुई छापेमारी के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। पीडीएस के गेहूं की कालाबाजारी का सच उजागर होने पर सरकार ने दो दिन में एक आईएएस निर्मला मीणा के साथ 19 अधिकारियों को भी सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड होनेवाले इन अधिकारियों में एक आरएएस अधिकारी भी शामिल है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजस्थान में बीपीएल सहित अन्य श्रेणी में वितरित किया जाने वाला गेहूं विभिन्न सरकारी एजेंसियों व अधिकारियों की मिलीभगत से आटा मिलों को बेचा जा रहा है। इसका पर्दाफाश होने के बाद मंगलवार को एसीबी ने प्रदेश भर में कार्रवाई करते हुए 60 से ज्यादा आटा मिलों पर छापा मारा। जहां एफसीआई व राशन डीलरों से खरीदा गया गेहूं पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी जारी है कार्रवाई

19 government office suspend in rajasthan
फाइल फोटो।
इसके बाद सरकार ने आनन-फानन में कारवाई करते हुए चार जिलों के रसद अधिकारी व दस प्रवर्तन अधिकारी व निरीक्षकों को निलंबित कर दिया। जबकि बुधवार को कार्रवाई के दूसरे दिन सरकार ने जोधपुर डीएसओ व उदयपुर डीएसओ सहित पांच और अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

दो दिन में राज्य सरकार के 19 अधिकारी सस्पेंड होने पर प्रशासनिक हल्क में हड़कंप मच गया है। वहीं राजस्थान में अब भी कई जिलों में एसीबी की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed