फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   18 year old girl burnt alive in banswara died

नहीं रही 'सीमा', दबंगों ने पहले दौड़ा-दौड़ाकर पीटा फिर जला दिया था जिंदा

Mon, 25 Sep 2017 12:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 25 Sep 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
18 year old girl burnt alive in banswara died
- फोटो : demo pic
दबंगों ने पहले एक 18 वर्षीय युवती को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा फिर जिंदा जला दिया था। इतना दर्द सहने के बाद अब युवती की मौत हो गई है।
विज्ञापन


राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के ईसरवाल गांव में शनिवार को युवती सीमा को दौड़ा दौड़ाकर पीटने के बहुचर्चित मामले में एक दुखद सूचना और आई है। जिंदगी और मौत के बीच एक दिन के संघर्ष के बाद सीमा अब नहीं रही है।

इस दिल दहला देने वाली घटना के तहत दबंगों द्वारा सीमा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया था और फिर उसे केरोसिन उड़ेलकर जिंदा ही जला डाला था। युवती का शरीर 70 प्रतिशत तक झुलस गया था। युवती को घटना वाले दिन रात दो बजे उदयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से युवती के परिजन उसे एमबी अस्पताल ले आए थे। यहां उसने सोमवार की सुबह नहीं देखी।
विज्ञापन


इधर, युवती को जलाने वाले आरोपी रवि और उसके मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

इशारों में कुछ बताना चाह रही थी सीमा, लेकिन...

18 year old girl burnt alive in banswara died
इधर, बांसवाड़ा एसपी का कहना है कि इस मामले की हर दिशा में जांच की जा रही है। प्रथमदृश्टया जो बात सामने आई है वो ये है कि आरोपी रवि और मृतका सीमा के बीच प्यार होने की बात रवि के परिजनों को पता लग गई थी। इसके बाद किसी विवाद के चलते सीमा को जला दिया गया था।

जानकारी अनुसार सीमा जब अस्पताल में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही थी, तब वह अपने माता-पिता को इशारों में कुछ बताना चाह रही थी, मगर आखिर में उसकी हिम्मत टूट गई और वो हमेशा के लिए खामोश हो गई।

पीड़िता के परिजनों का कहना है कि आरोपी रवि उसकी बेटी से शादी करना चाहता था। सीमा ने उससे शादी के लिए इनकार कर दिया तो वह यह सह नहीं सका। उसने अपने पिता के साथ मिलकर सीमा का ये हश्र कर दिया।

शादी के लिए जुटाए पैसे, एक दिन के इलाज में ही खर्च

18 year old girl burnt alive in banswara died
घटना वाले दिन सीमा का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन उसके परिजनों के एक दिन में ही इलाज के सारे पैसे खत्त्म हो गए। मजबूरन उसे उदयपुर के एमबी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

मजदूरी कर पेट पालने वाले सीमा के माता-पिता दीपावली के बाद ही सीमा की शादी करवाने वाले थे, मगर शादी के लिए इक्ट्ठा किया सारा पैसा उसके एक दिन के इलाज में ही खर्च हो गया। अपनी बेटी की मौत से सदमे में आए युवती सीमा के पिता कुबेर ने कहा कि जिन लोगों ने उसकी बेटी का ये हाल किया था वो बहुत ही खतरनाक लोग हैं और उन्हें भी ऐसे ही जला के मार डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed