फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   150 passengers stuck due to technical flaw in flight

फ्लाइट में तकनीकी खराबी, अटके 150 यात्री, हंगामा

Tue, 14 Mar 2017 11:40 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 14 Mar 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
150 passengers stuck due to technical flaw in flight
परेशान होते रहे यात्री - फोटो : अमर उजाला
जयपुर से सिंगापूर जाने वाली स्कूट एयरलाइन्स की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण जयपुर के सांगानेर हवाई अड्डे से उड़ान नहीं भर सकी। फ्लाइट को सोमवार रात 1.15 बजे उड़ान भरनी थी। फ्लाइट के उड़ान नहीं भर पाने के कारण 150 यात्री अटक गए और सुबह तक हंगामा चलता रहा। एयरलाइंस की ओर से मंगलवार करीब दस बजे यात्रियों को बताया गया कि फ्लाइट को उड़ान भरने में रात 10 या 11 बज सकते हैं। एयरलांस ने फ्लाइट करीब 20 घंटे बाद उड़ान भरने की उम्मीद जताई है। इस बीच कुछ यात्री ऐसे थे, जिनकी सिंगापुर से कनेक्टिंग फ्लाइट छूट गई।
विज्ञापन


जयपुर की यात्री नरेड़ा कॉलोनी निवासी बीना कुलश्रेष्ठ ने बताया कि रात को न तो स्कूट एयरलाइंस का कोई अधिकारी था और न ही स्टाफ। जानकारी के अभाव में कुछ देर बाद यात्रियों का धैर्य टूटा और एयरपोर्ट पर हंगामा शुरू हो गया। तीन घंटे हंगामें के बाद स्कूट एयरलाइंस से एक व्यक्ति ने यात्रियों से कहा कि इंजन का कोई पार्ट खराब हो गया है, जिसे दिल्ली से मंगाया जाएगा। आईटीसी कम्पनी के अभिनव ने कहा कि कम्पनी ने न तो यात्रियों के ठहराने की व्यवस्था की थी और न ही खाने-पीने की। जिनके छोटे बच्चे थे, वे काफी परेशान हो रहे थे। यात्रियों के दबाव के चलते एयरलाइंस की ओर से होटल बुक किए गए और ठहराया गया। इन व्यवस्थाओं को करने में एयरलाइंस ने सुबह लगा दी।
विज्ञापन


सोढाला निवासी महेश पारीक के अनुसार एयरलाइंस की ओर से बताया गया है कि खराब पुर्जा हटाकर मंगलवार को इंजन में सही पुर्जा लगाया जाएगा, फिर फ्लाइट उड़ान भरने के लिए तैयार होगी। उन्होंने बताया कि उन्होंने सिंगापुर घूमने के लिए पैकेज बुक करवाया है, जिसमें पैकेज के बदलने भुगतान भी पहले किया जा चुका है। ऐसे कई यात्री थे, जिनके पैकेज के पैसे जमा हो चुके हैं, लेकिन अब नुकसान भुगतने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed