{"_id":"590494194f1c1b267bc0c737","slug":"15-year-old-bridegroom-went-to-marry-a-21-year-old-bride","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 का दूल्हा, 21 की दुल्हन, तोरण पर खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 का दूल्हा, 21 की दुल्हन, तोरण पर खुली पोल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 30 Apr 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखातीज के मौके पर जयपुर के पास स्थित चाकसू में एक अजीब वाकया पेश आया। 21 साल की दुल्हन को ब्याहने के लिए 15 साल का दूल्हा पहुंच गया। चेहरा सेहरे से ढका था तो बाराती- घराती समेत किसी को दूल्हे के नाबालिग होने का अंदाज नहीं लग पाया।
रोचक यह रहा कि गाते बजाते बारात फागी स्थित विवाह स्थल पहुंची। दूल्हा तोरण मारने को ही था कि तभी किसी की सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंच गई। और दूल्हे के नाबालिग होने की पूरी पोल खुल गई। दरअसल चाकसू के रहने वाले दो भाइयों की शादी फागी की रहने वाली दो बहनों से तय हुई। बारात गाते बजाते रवाना हुई और विवाह स्थल तक पहुंच गई। दूल्हों की चेहरों पर सेहरा लगा हुआ। ऐसे में वहां मौजूद किसी को भी पता नहीं लग सका कि दोनों दूल्हों में से एक नाबालिग है।
तोरण मारने की बारी आई तो एक दूल्हे ने तो तोरण मारी दी और विवाह स्थल में प्रवेश कर लिया, वहीं जैसे ही नाबालिग दूल्हा तोरण मारने लगा, तो तभी वहां जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए और उसे रोका।
विज्ञापन
उससे आयु से जुड़े कागजात मांगे तो सारा मामला साफ हो गया। कागजात में दूल्हा नाबालिग निकला। वहीं दूल्हन की आयु के दस्तावेज देखे गए तो उसमें उसकी उम्र 21 साल निकली। ऐसे में शादी नहीं हो सकी।
बाल विवाह में शामिल होने जा रहे बाराती भी एक एक करके वहां से गायब होते नजर आए। पुलिस की मौजूदगी में बड़े भाई की तो शादी सम्पन्न करवाई गई, वहीं नाबालिग दूल्हे व परिजनों को पुलिस थाने ले आई।