{"_id":"599a8e304f1c1be8798b4a7a","slug":"106-feet-flag-hoisted-in-ramdevra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमन चैन का ऐसा झंडा, जिसने भी देखा दंग रह गया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमन चैन का ऐसा झंडा, जिसने भी देखा दंग रह गया...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
रामदेवरा में ध्वजा ले जाते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा रामदेव की कर्मस्थली रामदेवरा में आस्था की बयार जोरों से चल रही है। भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। इन्हीं हजारों श्रद्धालुओं में एक ऐसा था जिसने अपने आस्था के झंडे गाड़ दिए।
दरअसल देश के कोने-कोने से बाबा के भक्त पैदल, नाचते-कूदते बाबा के दरबार में मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। बाबा रामदेव के प्रति प्रगाढ़ आस्था को लेकर पाली से आए पैदल दर्शनार्थियों के संघ ने 601 फीट लम्बी ध्वजा समाधि पर चढाई। पाली से पदयात्रा करके रामदेवरा पहुंचे पैदल संघ में दर्शनार्थियों के हाथों में उठाई हुई ध्वजा आकर्षण का केन्द्र रही।

इतनी लम्बी है ध्वजा
रामदेवरा
- फोटो : अमर उजाला
कठिन सफर होने के बावजूद बाबा के जयकारों के साथ पैदल संघ ने बाबा की समाधि पर 601 फीट लम्बी ध्वजा चढ़ाई। पाली से आए विशाल कुमार ने बताया की देश में अमन-चैन व खुशहाली की कामना के लिए 601 फीट लम्बी ध्वजा बाबा के दरबार में चढ़ाई गई है। गौरतलब है कि आगामी 23 अगस्त से रामदेवरा में विधिवत रूप से मेले का आगाज होगा, लेकिन मेलावधि से पूर्व ही प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार में मत्था टेक रहे हैं।