फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   1.25 crore robbery mastermind arrested in jaipur

Rajasthan Crime News: सवा करोड़ की डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बिजली वाले के रूप में की थी रेकी

Mon, 05 Sep 2022 04:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 05 Sep 2022 04:11 PM IST
सार

इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आटा व्यापारी के घर में हुए डकैती मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित सात बदमाशों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। डकैत गिरोह का सरगना संजय पांचाल है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
1.25 crore robbery mastermind arrested in jaipur
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

राजधानी जयपुर के गलता गेट इलाके में इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आटा व्यापारी के घर 1.25 करोड़ रुपये की डकैती मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। डकैत गिरोह का सरगना संजय पांचाल है। सभी को दिल्ली से पकड़ गया है। इन्हें जयपुर लाकर पूछताछ की जा रही है। पूरी वारदात को लेकर एडिशनल कमिश्नर अजय पाल लांबा आज खुलासा करेंगे।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, डकैती की साजिश में दिल्ली के हार्डकोर क्रिमिनल शामिल रहे। मास्टरमाइंड ने दिल्ली से ही पूरी वारदात को ऑपरेट किया। करीब दो महीने पहले जयपुर के अलग-अलग इलाकों में रेकी कराई। रेकी करने वाले दो बदमाशों ने इलेक्ट्रीशियन बनकर घर में एंट्री की थी। घर में आ रही नकदी के बारे में सरगना को जानकारी दी थी। संजय ने दिल्ली में बैठे-बैठे गैंग को सक्रिय किया और डकैती की साजिश रची।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया, बदमाशों ने जिस कार से तांबी फैमिली की रेकी की, उस कार को एक घर में छिपा रखा था, वह चोरी की थी। जयपुर कमिश्नरेट पुलिस पहले ट्रेडिशनल पुलिसिंग के जरिए कार तक पहुंची। फिर व्हीकल के आधार पर मास्टरमाइंड तक। डकैती करने आए पांचों बदमाशों को पुलिस ने वीडियो कॉल के जरिए तांबी परिवार को दिखाया। पुष्टि होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 अगस्त को सूरजपोल अनाज मंडी रोड पर आटा व्यापारी के घर से करीब 60 लाख रुपये की नकदी और डेढ़ किलो सोने के जेवरात लेकर लूटकर ले गए थे। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने उसमें से 26 लाख रुपये बरामद कर लिया है। जेवरात और अन्य कीमती सामानों की रिकवरी अभी तक नहीं हो पाई है। मास्टरमाइंड संजय दिल्ली में पांचाल महासभा का अध्यक्ष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed