फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh collector Nidhi Nivedita donate blood to woman patient 

ब्लड बैंक में रह गया एक यूनिट खून, फिर कलेक्टर ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान

Tue, 14 May 2019 03:42 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 14 May 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
Rajgarh collector Nidhi Nivedita donate blood to woman patient 
कलेक्टर निधि निवेदिता ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की कलेक्टर निधि निवेदिता ने एक महिला की जान बचाकर मिसाल पेश की है। दरअसल यहां एक अस्पताल में खून की बेहद कमी हो गई है। हालात सोमवार को और खराब हो गए, जब ब्लड बैंक में महज एक यूनिट खून बचा। यहां खजुरिया गावं की रहने वाली 30 साल की कविता दांगी को अस्पताल लाया गया था। उन्हें बी पॉजिटिव खून की सख्त जरूरत थी क्योंकि उनका हीमोग्लोबिन काफी कम हो गया था।


loader
 

पिता ने ली सोशल मीडिया की मदद

कविता के पिता ने इसके लिए फिर सोशल मीडिया का सहारा लिया और लोगों से अपील की। लेकिन इसके तीन घंटे बाद भी कोई नहीं पहुंचा। कविता की हालत बिगड़ती जा रही थी। जब इस बात की जानकारी कलेक्टर निधि निवेदिता को हुई तो वो तुरंत रक्तदान करने पहुंच गईं। फिलहाल कविता की हालत अब ठीक है। 

रक्त शिविर लगाने की बात भी कही

जब कलेक्टर को खून की कमी की समस्या का पता चला तो उन्होंने जल्द ही प्रशासनिक स्तर पर शहर में रक्त शिविर लगाने की बात कही। यहां बल्ड बैंक प्रभारी डॉ पीके जैन का कहना है कि खून की कमी से प्रसूता वार्ड में आने वाली महिलाएं और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed