{"_id":"59ff85504f1c1b7a548bb187","slug":"pair-of-donkey-called-gurmeet-and-honeypreet-sold-in11-thousand-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":" 11 हजार में बिका गुरमीत और हनीप्रीत नाम के गधों का जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 हजार में बिका गुरमीत और हनीप्रीत नाम के गधों का जोड़ा
एजेंसी/ उज्जैन
Updated Mon, 06 Nov 2017 03:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के उज्जैन में आयोजित वार्षिक गधा मेला में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह और उनकी सहयोगी हनीप्रीत के नाम का गधों का एक जोड़ा 11 हजार रुपये में बिका। विक्रेता हरिओम प्रजापत ने बताया कि वह इस जोड़े को गुजरात से लाए थे ।
विज्ञापन
पढ़ें: 250 पेजों की लाल डायरी खोलेगी 'हनीप्रीत' के सीक्रेट, राम रहीम के सच भी खुलेंगे
विज्ञापन
हरिओम इसे 20 हजार रुपये तक में बेचना चाहते थे लेकिन यह 11 हजार में ही बिक सका। वहीं यह पूछे जाने पर कि इन गधों को इन नामों से क्यों बेचा गया तो उन्होंने कहा कि वह एक संदेश देना चाहते हैं कि अपने कृत्यों के लिए भुगतना ही पड़ता है।
विज्ञापन
पढ़ें: डेरा सच्चा सौदा सिरसा ने सभी 17 डेरों पर पेश किया दावा, जानिए क्या कहा?
आयोजनकर्ताओं के अनुसार विक्रेता आम तौर पर गधों के बेचने के लिए फैंसी नाम देते हैं। हालांकि उनकी नस्ल व विशेषताओं के आधार पर भी उन्हें बेचा जाता है। कुछ विक्रेताओं ने जीएसटी, सुल्तान, बाहुबली और जियो नाम के भी गधे बेचे। दावा किया जा रहा है कि इस साल करीब 20 हजार गधे बिके हैं। इस आयोजन के लिए उज्जैन नगर निगम द्वारा विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं।
