फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Shop boss denies 18 charges of sexual assault on working women at Home Bargains in Scotland

बॉस की अश्लील हरकतें हुई उजागर, महिला वर्करों पर करता था यौन हमले, 18 FIR

Thu, 24 Aug 2017 04:27 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी Updated Thu, 24 Aug 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
Shop boss denies 18 charges of sexual assault on working women at Home Bargains in Scotland
sexually abused

न सिर्फ महिला कर्मचारियों को वह गलत नजर से देखता था, बल्कि मौका मिलते ही उनकी आबरू पर हाथ डाल देता है। बॉस की इन अश्लील हरकतों का पर्दाफाश हुआ है।जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


शॉप बॉस की हरकतें इतनी बढ़ गई थी कि उसके ऊपर यौन उत्पीड़न से जुड़े 18 मामले दर्ज हुए हैं। बॉस के हैवानियत के चेहरे को उजागर करने वाला यह मामला स्कॉटलैंड की कैपिटल एडिनबर्ग का है। हालांकि बॉस एंड्रयू डोचेर्टी महिला वर्करों की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के सारे आरोपों से इनकार करते हैं। दरअसल, बॉस एंड्रयू डोचेर्टी घरेलू जरूरतों की सामानों की शॉप चलाते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- एकतरफा प्यार में सनकी आशिक की करतूत, युवती का हाथ काट डाला
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बॉस पर शॉप में काम करने वाली 10 महिला वर्करों ने उस सेक्स हमले करने का केस दर्ज कराया है, जिसमें उसके खिलाफ मुकदमा चलाया जा रहा है। इसके साथ ही उस पर 28 साल की महिला के साथ पुराने घर में जबर्दस्ती करने का आरोप दर्ज है। बुधवार को कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील ने आरोप लगाया कि उसने एक गोदाम के अलग-अलग भागों में महिलाओं पर सेक्स हमले किए हैं।

बॉस एंड्रयू ने कोर्ट में लगाए गए सभी 18 आरोपों का खण्डन किया है। मामले में कोर्ट में आरोपी की हवस का शिकार हुई महिला ने कहा कि उसने स्टोर में काम करते वक्त मेरा ब्रा पकड़ के खींचा था लेकिन मैंने उसे मजाक समझा, लेकिन उसके बाद भी उसकी ऐसी हरकतें जारी रही। फार्मफ़ूड में काम करने वाली एक अन्य महिला ने भी उस पर गोदाम में खींचकर, अपनी पतलून खोलने की कोशिश की और रेप करने के इरादे से मुंह बंदकर कर यौन उत्पीड़न किया है।

स्टोर में काम करने वाली एक और महिला वर्कर ने अपने बॉस पर कपड़ो के अंदर हाथ डालकर जबर्दस्ती करने का आरोप लगाया है। सुनवाई के दौरान जज ने वकीलों और गवाहों की ओर से लगाए गए आरोपों को पर ध्यान देते हुए कहा कि आरोपी की इन हरकतों से उसके इरादे जाहिर होते हैं। 
कथित अपराध 2007 और 2015 के बीच हुए हैं। जिनकी सुनवाई कोर्ट में जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed