फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Indiana man charged with kidnapping, raping and murdering 14-month old girl

14 महीने की बच्ची को अगवाकर रेप और हत्या

Wed, 30 Mar 2016 09:37 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 30 Mar 2016 09:37 AM IST
सार

  • वो बच्ची के घर अक्सर आता था और बच्ची से खेलता था
  • उस दिन भी वो घर आया लेकिन दरिंदगी के मंसूबे के साथ
  • उसने महज साल भर की बच्ची को हवस का शिकार बना डाला
  • 100 की टीम ने बलात्कारी और हत्यारे को किया बेनकाब

विज्ञापन
Indiana man charged with kidnapping, raping and murdering 14-month old girl
परिवार के परिचित ने किया बच्ची रेप औप हत्या - फोटो : डेलीमेल

विस्तार

बीते मंगलवार को अमेरिका के इंडियाना में एक घर में पार्टी चल रही थी। सब लोग शराब पी रहे थे और बच्ची भी घरवालों के बीच खेल-खेल में मस्त थी। अब तक घर नन्हीं बच्ची की किलकारियों से रौशन था, लेकिन अगली सुबह मनहूस साबित हुई। बच्ची घर से गायब थी। अफरा-तफरी मच गई। गुरुवार को बच्ची लाश घर से 7 मील दूर जंगल में एक नदी के पास मिली। पुलिसिया तफ्तीश में जो बात सामने आई उससे सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


डेलीमेल की खबर के मुताबिक 22 वर्षीय कायली पार्कर नाम के शख्स ने बच्ची को अगवा किया फिर रेप के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

तस्वीर उसकी बदकिस्मत बच्ची शायलिन की है। शायलिन के आरोपी पार्कर को पुलिस ने दबोचकर जेल भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जज ने आदेश दिया है कि आरोपी को जमानत न दी जाए, उसे जेल में रखा जाए।

विज्ञापन

'पूरे करियर में ऐसा मामला नहीं देखा'

Indiana man charged with kidnapping, raping and murdering 14-month old girl
बच्ची के साथ हुई वारदात ने मचाया हड़कंप - फोटो : डेलीमेल

फॉरेंसिक जांच में सामने आया है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर गला घोंटकर हत्या की गई। रिपोर्ट बनाने वाली पैथोलॉजिस्ट के मुताबिक उन्होंने अपने पूरे करियर में ऐसा मामला नहीं देखा। बच्ची के साथ दरिंदगी की हदों को पार किया गया।

पुलिस के मुताबिक पहले तो आरोपी ने गुनाह से इनकार किया लेकिन बाद में अपने सौतेले पिता से अपने गुनाह को कुबूल किया है। यहां तक पकड़े जाने के डर से उसने बच्ची के कपड़े जला दिए और उसके और अपने शरीर पर ब्लीच से डीएनए मिटाने का भी प्रयास किया।

कोर्ट में पेश किए गए कागजातों के मुताबिक पार्कर पीड़ित का परिचित था। वो अक्सर बच्ची के घर आता-जाता था। बच्ची उससे घुल-मिल गई थी।

उधर जांच में सामने आया है कि पार्कर तकरीबन साल भर से बेरोजगार था। इसलिए खाली समय में दर्जनों बार बच्ची के घर आया। आरोपी के दोस्तों से पूछताछ में पता चला कि पार्कर को अश्लील फिल्में देखने का शौक था।

100 लोगों की टीम ने बच्ची का शव बरामद किया

Indiana man charged with kidnapping, raping and murdering 14-month old girl
आरोपी अंदर, अदालत ने कहा बॉन्ड नही भरा जाएगा - फोटो : डेलीमेल

पुलिस के मुताबिक बच्ची के गायब होने के बाद से करीब 100 लोगों की टीम उसकी तलाश कर रही थी। चूंकि जिस रात बच्ची घर से गायब हुई उस रात पार्कर भी वहां मौजूद था। इसलिए शक की सुई उसकी तरफ घूमते हुए देर नहीं लगी। 

बच्ची के घरवाले परिचित की इस काली करतूत पर हैरान हैं। वे सदमे में हैं। घरवाले यही कह रहे हैं कि पार्कर को नर्रक में जले।

पुलिस की मानें तो अभी इस केस में पार्कर की ही गिरफ्तारी हुई है। पार्कर ने पूछताछ के दौरान खुद को बेकसूर बताते हुए परिवार के एक और सदस्य का नाम लिया था। लेकिन बाद में सौतेले पिता से गुनाह कबूल किया जो अब कोर्ट में किया जाना बाकी है।

कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई आगामी 10 अगस्त को तय की है। तब तक पार्कर सलाखों के पीछे रहेगा। पुलिस की मानें तो अभी केस की तफ्तीश चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed