फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Indian origin passenger accused of sexually assaulting sleeping woman on flight

फ्लाइट में सोती हुई युवती के साथ युवक कर रहा था शर्मनाक हरकत, अचानक खुली नींद फिर हुआ कुछ ऐसा

Fri, 05 Jan 2018 05:01 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Jan 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
Indian origin passenger accused of sexually assaulting sleeping woman on flight
भारतीय मूल के एक शख्स को आसमां के ऊपर चलती फ्लाइट में 22 वर्षीय युवती के यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामला यूएस के मिशिगन का है। डेली मेल के मुताबिक, आरोपी का नाम प्रभु राममूर्ति है और अस्थायी वीजा पर अमेरिका में रह रहा है।
विज्ञापन


34 वर्षीय भारतीय मूल के इस शख्स को यौन दुर्व्यवहार के मामले में मंगलवार को मिशिगन की फेडरल कोर्ट में पेश किया गया। राममूर्ति पर 3 जनवरी को लास वेगास से डेट्रॉयट की फ्लाइट में 22 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ का आरोप है।
विज्ञापन

Indian origin passenger accused of sexually assaulting sleeping woman on flight
युवती के मुताबिक फ्लाइट में यात्रा करते हुए उसकी आंख लग गई। मगर जब अचानक उसकी आंख खुली तो पाया कि कि उसकी पैंट और शर्ट के बटन खुले हुए हैं आरोपी का हाथ उसकी पैंट में हैं। नींद खुलने पर अपने साथ हो रही गलत हरकत के बारे में पता लगते ही पीड़िता ने फ्लाइट अटेंडेंट से इसकी शिकायत की।

फ्लाइट अटेंडेंट्स ने स्थानीय पुलिस को बताया कि पीड़ित रोते हुए शिकायत करने आई। इस दौरान उसकी शर्ट और पैंट के बटन खुले हुए थे। फ्लाइट के लैंड करते ही आरोपी प्रभु राममूर्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपने बचाव में दलील दी कि दवाईयों से हुए नशे की वजह से वो गहरी नींद में था और जो कुछ भी उसने किया वो गैरइरादतन था, इसमें उसकी कोई गलती नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed