{"_id":"581c7cb14f1c1bab314381f7","slug":"dawood-aide-raviraj-singh-arrests-in-nepal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में दाऊद का करीबी गिरफ्तार, नकली नोटों का संभालता था रैकेट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाल में दाऊद का करीबी गिरफ्तार, नकली नोटों का संभालता था रैकेट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 04 Nov 2016 06:13 PM IST
विज्ञापन
रविराज सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंक और गैर कानूनी गोरखधंधे के किंग दाऊद इब्राहिम को एक बड़ा झटका लगा है। दाऊद के एक करीबी को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार दाऊद के करीबी का नाम रविराज सिंह है और उसे नेपाल की राजधानी काठमांडू में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार सिंह नेपाल में दाऊद के नकली नोटों का धंधा संभालता था और लगातार उसके संपर्क में रहता था। इतना ही नहीं वह कॉल सेंटर्स के बहाने इन नोटों का कारोबार करता था। खबरों के अनुसार आरोपी को पहले भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन सूबतों में कमी के चलते उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
दुनिया के टॉप 10 मोस्टवांटेड में से एक दाऊद का काला कारोबार दुनिया भर में फैला हुआ है। बता दें कि दाऊद का नकली नोट, तस्करी, नशीले पर्दाथ के गोरखधंधे का मायाजाल अपनी जड़े दुनिया भर में फैला चुका है। इतना ही नहीं दाऊद 1993 के मुंबई बम धमाकों का मुख्य आरोपी भी है।
विज्ञापन