फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   14 Crore looted from Cash van

दक्षिण अफ्रीका में अपराधियों ने लूट को अंजाम देने के लिए निकाला अजब तरीका

Thu, 03 Aug 2017 07:04 PM IST
एजेंसी, भाषा
एजेंसी, भाषा Updated Thu, 03 Aug 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
14 Crore looted from Cash van
फाइल
कैश वैन लूटने की घटनाएं हर देश में आम हैं। लेकिन दक्षिण अफ्रीका में इसे बेहद अलग तरीके से अंजाम दिया गया। अपराधियों ने वैन के सुरक्षा गार्डों की जान बचाते हुए लूट को अंजाम दिया। घटना लिंपोपो के ग्रावेल्टे की है।
विज्ञापन


तीन कार में सवार दस लुटेरों ने कैश वैन के टायरों में गोली चलाते हुए उसे पंक्चर किया। जैसे ही वैन सड़क किनारे रुकी लुटेरों ने उसे घेर लिया। लुटेरों ने पहले वैन सवार गार्डों को खींचकर वहां से दूर किया। उसके बाद विस्फोटक लगाकर वैन को उड़ा दिया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि वैन के कुछ हिस्से आसपास के पेड़ों में अटक गए।  \
विज्ञापन


वैन में रखे कैश बॉक्स में रखे नोट भी बॉक्स फटने से हवा में उड़ गए और सड़क पर दूर-दूर तक फैल गए। जो कैश बॉक्स सही सलामत थे, उन्हें लुटेरे अपने साथ ले गए। यह रकम करीब 84 लाख रुपये के आसपास है। लेकिन सड़क पर बिखरे नोटों की संख्या कहीं अधिक है। करीब 14करोड़ रुपये हवा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें भी 50 और 100 के नोट ज्यादा हैं। तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि लुटेरे कितनी तैयारी से आए थे। लिंपोपो पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed