{"_id":"628a6bce6f6485181d354e6c","slug":"ysrc-mla-ananta-satya-uday-bhaskar-booked-for-murder-of-his-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"Andhra Pradesh: वाईएसआरसी विधायक पर ड्राइवर की हत्या का मामला दर्ज, मृतक की पत्नी ने सीबीआई जांच की मांग की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Andhra Pradesh: वाईएसआरसी विधायक पर ड्राइवर की हत्या का मामला दर्ज, मृतक की पत्नी ने सीबीआई जांच की मांग की
Sun, 22 May 2022 10:29 PM IST
विजय पुंडीर
पीटीआई, अमरावती
पीटीआई, अमरावती
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 22 May 2022 10:29 PM IST
सार
वाईएसआर कांग्रेस एमएलसी अनंत सत्य उदय भास्कर के खिलाफ अपने पूर्व ड्राइवर वी सुब्रह्मण्यम की मौत में कथित तौर पर शामिल होने के लिए हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश ने पुलिस रविवार को सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस एमएलसी अनंत सत्य उदय भास्कर के खिलाफ अपने पूर्व ड्राइवर वी सुब्रह्मण्यम की मौत में कथित तौर पर शामिल होने के लिए हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक की पत्नी ने सीबीआई जांच की मांग की ताकि उसे न्याय मिल सके।
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में हुई थी ड्राइवर की मौत
आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस एमएलसी का ड्राइवर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया लेकिन उसके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि यह हत्या का मामला है और उन्होंने सीधे विधायक पर ही उंगली उठाई थी।
विज्ञापन
एमएलसी अनंत सत्य उदय भास्कर अपने ड्राइवर के शव को अपनी कार में रखकर लाए और पीड़ित परिवार को सौंप दिया और दावा किया कि यह दुर्घटनावश मौत का मामला है। मृतक वी सुब्रह्मण्यम पिछले पांच साल से एमएलसी के ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था।
विज्ञापन
19 मई की रात भास्कर सुब्रह्मण्यम के घर आए और उसे बाहर ले गए। बाद में दोपहर करीब दो बजे एमएलसी शव के साथ सुब्रह्मण्यम के घर लौटे और परिवार को सौंप दिया। उदय भास्कर ने दावा किया कि सड़क दुर्घटना में चालक की मौत हो गई, लेकिन जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो वह कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।
सरपवरम सर्कल इंस्पेक्टर मुरली कृष्णा ने फोन पर कहा कि उन्होंने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर सीआरपीसी की धारा 174 (संदिग्ध परिस्थितियों में मौत) के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।