फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Youth women to be given priority in ticket distribution for Gujarat polls Congress

Gujarat: कांग्रेस ने कहा- टिकट वितरण में युवाओं-महिलाओं को देंगे प्राथमिकता, नए चेहरों को भी मौका मिलेगा

Tue, 06 Sep 2022 07:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 06 Sep 2022 07:27 PM IST
सार

चेन्निथला ने आज स्क्रीनिंग कमेटी की एक और बैठक से पहले संवाददाताओं से कहा, "इस बारहम टिकट वितरण में नए चेहरों, युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता देंगे। इस बार गुजरात चुनाव के लिए हमारे उम्मीदवारों की सूची प्रभावशाली होगी।"

विज्ञापन
Youth women to be given priority in ticket distribution for Gujarat polls Congress
कांग्रेस का वर्कशॉप - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस इस साल के अंतर में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण में युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता देगी। पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष रमेश चेन्नीथला ने मंगलवार को यह बात कही। 
विज्ञापन


पिछले महीने किया गया था तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी का गठन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य के चुनावों में 'नए चेहरों' को भी मौका देगी। बीते महीने कांग्रेस ने इस साल के अंत में होने वाले गुजरात जुनावों के लिए पार्टी उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया था। 
विज्ञापन


पार्टी की स्क्रीन कमेटी में कौन-कौन शामिल हैं?
रमेश चेन्नीथला को कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता शिवाजीराव मोघे और दिल्ली के पूर्व विधायक जय किशन इसके सदस्य हैं। वहीं गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और विपक्ष के नेता सुखराम राठवा स्क्रीनिंग कमेटी के पदेन सदस्य हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कल सोमवार की शाम अहमदाबाद में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ को राहुल गांधी के संबोधन के बाद स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों ने कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति के साथ एक संयुक्त बैठक की। इसमें शर्मा और ठाकोर सहित 39 सदस्य शामिल थे। 
 
नए चेहरों, युवाओं और महिलाओं को देंगे प्राथमिकता : चेन्निथला
चेन्निथला ने आज स्क्रीनिंग कमेटी की एक और बैठक से पहले संवाददाताओं से कहा, "इस बारहम टिकट वितरण में नए चेहरों, युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता देंगे। इस बार गुजरात चुनाव के लिए हमारे उम्मीदवारों की सूची प्रभावशाली होगी।"

उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने से पहले जमीनी स्थिति देखेगी कमेटी
गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा, "कल की संयुक्त बैठक एक-दूसरे से परिचित होने और उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए लागू किए जाने वाले विभिन्न मानदंडों पर चर्चा करने को लेकर थी।" उन्होंने कहा कि मंगलवार को स्क्रीनिंग कमेटी, उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने से पहले जमीनी स्थिति को समझने के लिए वरिष्ठ नेताओं और प्रत्येक विधानसभा सीट के पार्टी प्रभारी से मुलाकात करेगी। 


182 सदस्यीय विधानसभा के लिए कांग्रेस सितंबर के अंत तक अपने उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर सकती है। आम आदमी पार्टी पहले ही 19 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed