Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Youth Congress Suspend 200 Office Across Seven States for Skipping INDIA Bloc Rally on CEC Gyanesh Kr Issue

विपक्ष की रैली से दूरी पड़ी भारी: यूथ कांग्रेस ने 200 से ज्यादा पदाधिकारियों को किया सस्पेंड; किन पर गिरी गाज?

Thu, 05 Nov 2026 01:10 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 05 Nov 2026 01:10 PM IST
सार

राहुल गांधी की 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली से गैरहाजिर रहना यूथ कांग्रेस के करीब 200 पदाधिकारियों को भारी पड़ गया। संगठन ने सात राज्यों में प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव और जिलाध्यक्ष स्तर तक के नेताओं को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Youth Congress Suspend 200 Office Across Seven States for Skipping INDIA Bloc Rally on CEC Gyanesh Kr Issue
कांग्रेस पार्टी का झंडा - फोटो : ANI Photos

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दिल्ली रैली में शामिल नहीं होना युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारियों को भारी पड़ गया है। संगठन ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में आयोजित 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली से गैरहाजिर रहने वाले करीब 200 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। कार्रवाई की जद में प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव और जिलाध्यक्ष स्तर तक के नेता आए हैं। पार्टी ने इस कदम के जरिए संगठन के भीतर जवाबदेही और अनुशासन का संदेश देने की कोशिश की है।

विज्ञापन


रैली में गैरहाजिरी पर यूथ कांग्रेस का बड़ा एक्शन
दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को विपक्षी गठबंधन INDIA की ओर से 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


रैली के लिए युवा कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों को शामिल होने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहे। इसके बाद संगठन ने उनकी उपस्थिति की समीक्षा की और करीब 200 पदाधिकारियों को निलंबित करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल हाजिरी के लिए लगाया गया था बारकोड स्कैनर
युवा कांग्रेस ने रैली में पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल व्यवस्था भी की थी। इसके तहत दिल्ली के मिंटो रोड पर बारकोड स्कैनर लगाए गए थे। रैली में पहुंचने वाले पदाधिकारियों और उनके साथ आए लोगों को संगठन के आधिकारिक एप 'With IYC' पर रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए गए थे। इसके जरिए उनकी डिजिटल उपस्थिति दर्ज की जानी थी।

इंटरनेट की धीमी गति का दिया गया हवाला
रैली में शामिल होने वाले कुछ पदाधिकारियों ने डिजिटल हाजिरी दर्ज नहीं होने के पीछे इंटरनेट की धीमी गति को वजह बताया था। उनका कहना था कि कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान तक पहुंचने के दौरान इंटरनेट की समस्या के कारण वे एप पर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा सके। इस वजह से कुछ ऐसे लोगों की भी हाजिरी दर्ज नहीं हो पाई, जो रैली में शामिल हुए थे।

इस मुद्दे को लेकर कार्यक्रम के बाद समीक्षा बैठक भी बुलाई गई। इसमें उपस्थिति से जुड़े आंकड़ों की जांच की गई। इसके बाद गैरहाजिर पाए गए पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।


राहुल गांधी ने रैली में CEC ज्ञानेश कुमार पर लगाए थे आरोप
रामलीला मैदान में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर भी बड़ा बयान दिया था। उन्होंने चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा था कि ज्ञानेश कुमार को इसके लिए मुकदमे का सामना करना पड़ेगा और उन्हें जेल जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed