{"_id":"58d12d194f1c1b8e161a14d3","slug":"yogi-tangled-on-rahul-and-akhilesh-in-loksabha-and-khadge-said-keep-the-dignity-of-the-post","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा में भाषण दे रहे थे योगी, खड़े हुए खड़गे और दे डाली नसीहत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लोकसभा में भाषण दे रहे थे योगी, खड़े हुए खड़गे और दे डाली नसीहत
amarujala.com, Written By: विकास जांगड़ा
Updated Tue, 21 Mar 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ, मल्लिकार्जुन खड़गे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सीएम और गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोकसभा में भाषण दिया। भाषण के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि सदन में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को उन्हें बीच में टोकना पड़ा। साथ ही उन्हें शुभकामनाएं देते हुए नसीहत भी दी। इस पर योगी ने भी सहमति जताई और कहा कि एक सामान्य शिष्टाचार और मैनर क्या होता है। इस संसद में सीखा जा सकता है।
दरअसल, योगी आदित्यनाथ भाषण के दौरान पिछली सरकार पर निशाना साधे हुए थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि 'लोग मेरी उम्र के बारे में कह सकते हैं, मैं आदरणीय राहुल जी से एक वर्ष छोटा हूं।' इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने खड़गे को संबोधित करते हुए कहा, 'खड़गे जी, राहुल जी यहां पर सदन में नहीं हैं'। मैं उनसे एक वर्ष छोटा हूं उम्र में। और मुलायम सिंह जी के पार्टी के कोई यहां नहीं हैं, अखिलेश जी से एक वर्ष बड़ा हूं। एक जो दोनों की जोड़ी के बीच मैं जो आ गया। मुझे लगता है कि ये आपकी (कांग्रेस और सपा गठबंधन की) विफलता का एक कारण हो सकता है। लेकिन मैं आप सबको आमंत्रित करूंगा।

खड़गे का जवाब- जिस पद पर हो उसकी गरिमा रख के चलो
योगी आदित्यनाथ, मल्लिकार्जुन खड़गे
इसके बाद सदन ठहाकों से गूंज उठा और उधर से कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी जवाब देने के लिए खड़े हो गए। उन्होंने योगी को बीच में ही टोकते हुए कहा कि एक बार आप अधिकार में आए हैं। वहां (यूपी) के चीफ मिनिस्टर बने हैं, आपको बधाई देता हूं। लेकिन इस स्टैंडर्ड को मेनटेन करो। चीफ मिनिस्टर बनके जब आप उस कुर्सी पर बैठते हो, उसी की गरिमा रख के चलो।
इस पर लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने भी खड़गे का समर्थन किया और योगी आदित्यनाथ को कहा कि, ये (खड़गे) आप से बड़े हैं इसीलिए अच्छा आशीर्वाद दिया है। इस पर योगी ने भी हामी भरी और कहा कि वास्तव में एक सामान्य शिष्टाचार और मैनर क्या होता है। इस संसद में सीखा जा सकता है।