फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   yogi government allocates 25 acre land for ramayan meausem in ayodhya

अयोध्या: योगी सरकार ने किया रामायण संग्रहालय के लिए 25 एकड़ भूमि देने का ऐलान

Tue, 21 Mar 2017 09:05 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल Updated Tue, 21 Mar 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
yogi government allocates 25 acre land for ramayan meausem in ayodhya

अयोध्या में राम मंदिर बनने में अभी वक्त लग सकता है लेकिन रामभक्तों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामायण संग्रहालय परियोजना को अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन


संग्रहालय की राह में रोड़ा बन रहे भूमि आवंटन की बाधा को दूर करते हुए यूपी सरकार ने परियोजना के लिए 25 एकड़ भूमि देने का फैसला किया है। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली आए योगी ने खुद केंद्र सरकार को इस फैसले की जानकारी दी। केंद्र की मोदी सरकार ने अयोध्या में रामायण संग्रहालय बनाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय राज्य मंत्री महेश शर्मा ने अयोध्या पहुंचकर इसका शिलान्यास भी किया था। मगर केंद्र की इस परियोजना को प्रदेश की तत्कालीन सरकार ने आगे बढ़ने में रोड़ा अटकाए रखा था। अखिलेश सरकार ने इस परियोजना के लिए जमीन आवंटित नहीं की थी। लेकिन सूबे में भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री योगी ने रामायण संग्रहालय के लिए जमीन आवंटित करने का एलान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेजी से बनेगा रामायण संग्रहालय

yogi government allocates 25 acre land for ramayan meausem in ayodhya
यूपी सरकार के जरिये 25 एकड़ जमीन दिए जाने के बाद रामायण संग्रहालय परियोजना के काम में तेजी आएगी। इस परियोजना पर 154 करोड़ रुपये की लागत आ सकती है। केंद्र सरकार ने पहले से ही आम बजट में परियोजना के लिए 54 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस मामले में अखिलेश सरकार की सुस्ती की वजह से परियोजना का काम आगे नहीं बढ़ सका। अब अगले चंद हफ्तों में ही परियोजना का काम शुरू हो जाएगा।

मायावती सरकार ने शुरू की थी परियोजना

वैसे परियोजना की शुरुआत वर्ष 2007 में मायावती सरकार ने की थी जब उसने इंटरनेशनल रामलीला संकुल प्रस्तावित किया। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर परियोजना के काम में तेजी आई थी। 27 एकड़ जमीन भी चिह्नित की गई थी। मगर मायावती की सत्ता जाते ही योजना ठंडे बस्ते में चली गई। जून 2015 में केंद्र सरकार ने अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर अयोध्या में रामायण संग्रहालय बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed