फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yoga studio shoots in Florida, one killed, four Injured

फ्लोरिडा में योग स्टूडियो पर गोलीबारी, बंदूकधारी समेत तीन की मौत

Sat, 03 Nov 2018 06:30 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Nov 2018 06:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga studio shoots in Florida, one killed, four Injured
बंदूकधारी समेत तीन की मौत - फोटो : FOX13 Memphis

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक अज्ञात शख्स ने शनिवार को योगा स्टूडियो पर गोलीबारी की। इस हमले में बंदूकधारी समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोगों घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, फ्लोरिडा के कैपिटल सिटी स्थित एक योगा स्टूडियो में गोलीबारी के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली थी।


loader

टैलाहैसी की सिटी प्रवक्ता एलिसन फैरिस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि हमलावर की मौत हो चुकी है। हमले में घायल चारों लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक, घायलों की हालत काफी गंभीर है। पुलिस हमलावर की पहचान में जुटी है।

तालाहासी के पुलिस प्रमुख माइकल डेलियो ने शुक्रवार रात पत्रकारों को बताया कि स्टूडियो में जाने के बाद व्यक्ति ने छह लोगों को गोली मारी।
डेलियो ने बताया कि इसके बाद संदिग्ध ने खुद को भी गोली मार ली। फिलहाल बंदूकधारी और मृतकों की पहचान नहीं हुई है तथा अन्य पीड़ितों की स्थिति भी स्पष्ट नहीं है।

उन्होंने बताया कि हमलावर ने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया और अधिकारी इसके पीछे के संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं। शहर के कमीश्नर स्कॉट मैडॉक्स घटनास्थल पर हैं। उन्होंने फेसबुक पर कहा, 'मेरे पब्लिक सर्विस करियर में मैंने कई बुरे दृश्य देखे लेकिन यह सबसे बुरा है। कृपया प्रार्थना करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed