Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yoga Day: Rajnath Singh will do yoga with soldiers on INS Vikrant

Yoga Day: राजनाथ सिंह INS विक्रांत पर सैनिकों संग करेंगे योग, जानें कौन मंत्री किस कार्यक्रम में होगा शामिल

Tue, 20 Jun 2023 08:00 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Tue, 20 Jun 2023 08:00 PM IST
सार

Yoga Day: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा के गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आईएनएस विक्रांत पर सैनिकों के साथ योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री अपने गृह क्षेत्र नागपुर में योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे...

विज्ञापन
Yoga Day: Rajnath Singh will do yoga with soldiers on INS Vikrant
Yoga Day - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को योग दिवस (Yoga Day) पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसे देश के लिए एक गौरवशाली क्षण के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के फ्रांस में आयोजित होने वाले एक बड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेने की संभावना है। देश के सभी राज्यों में भी योग कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा ने व्यापक स्तर पर कार्यक्रम तैयार किया है। इसमें सभी केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन के पदाधिकारियों को अलग-अलग जगह पर योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई है।  

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: World Yoga Day: यूपी मदरसा बोर्ड का आदेश, हर मदरसे में हो योग कार्यक्रम, कार्यक्रम की रिपोर्ट भेजें अफसर

विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा के गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आईएनएस विक्रांत पर सैनिकों के साथ योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री अपने गृह क्षेत्र नागपुर में योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर यूपी के अंबेडकरनगर में और महेंद्र नाथ पांडेय चंदौली में योग कार्यक्रम में भाग लेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में योग कार्यक्रम

भाजपा की दिल्ली इकाई ने राजधानी के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में योग कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य रखा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह स्वयं दिल्ली में आयोजित होने वाले एक योग कार्यक्रम में भाग लेंगे। उनके अलावा केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी दिल्ली में योग दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया एम्स अस्पताल में आयोजित होने वाले योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इनके अलावा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी महासचिव तरुण चुघ कनॉट प्लेस में योग दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी पुराना किला में, मनोज तिवारी सोनिया विहार में और सभी सांसद-विधायक अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

सभी राज्यों में कार्यक्रम

योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ओडिशा में होंगे। गिरिराज सिंह कोरबा और अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में होंगे। पीयूष गोयल मुंबई, किरेन रिजिजू अरुणाचल प्रदेश और प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के हुबली धारवाड़ क्षेत्र में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में भाग लेंगे।   

देश के लिए गौरवशाली क्षण

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को पूरी दूनिया के स्तर पर मनाए जाने की पहल हुई है। यह देश के लिए गौरवशाली क्षण है कि पीएम ऐसे ही एक कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि योग कार्यक्रम के जरिए केंद्र सरकार हर नागरिक को उत्तम स्वास्थ्य दिलाने की दिशा में कार्य करती है। उन्होंने इसे देश और हर समाज को आपस में जोड़ने वाला कार्यक्रम बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed