फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yeh jo Pakistan ke Babbar hain woh Hindustan ke Gabbar hain Sambit Patra tears Congress over Rafale jet remark

Operation Sindoor: 'ये जो पाकिस्तान के बब्बर हैं, वो हिंदुस्तान के गब्बर हैं', जयराम-राहुल-रेवंत पर BJP का तंज

Fri, 30 May 2025 11:33 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 30 May 2025 11:33 AM IST
सार

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि चाहे राहुल गांधी हों, जयराम रमेश हों या रेवंत रेड्डी, उन्होंने जिस तरह के बयान दिए हैं, उससे भारतीय सेना का मनोबल गिराने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन
Yeh jo Pakistan ke Babbar hain woh Hindustan ke Gabbar hain Sambit Patra tears Congress over Rafale jet remark
भाजपा का कांग्रेस पर निशाना - फोटो : ANI

विस्तार

'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान राफेल जेट को मार गिराने के दावों को लेकर कांग्रेस, राहुल गांधी, जयराम रमेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी घिरते नजर आ रहे हैं। उनके बयानों पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि ये जो पाकिस्तान के बब्बर हैं, वो हिंदुस्तान के गब्बर हैं। संबित पात्रा शुक्रवार को नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


संबित पात्रा ने राहुल गांधी, रेवंत रेड्डी और जयराम रमेश से पाकिस्तान से यह न पूछने पर सवाल किया कि उनके कितने एयरबेस नष्ट किए गए या कितने आतंकवादी मारे गए। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस में दो गुट हैं- एक जो पाकिस्तान का समर्थन करता है और दूसरा जो अपनी आवाज उठाना चाहता है, लेकिन राहुल गांधी के कारण ऐसा नहीं कर पाता। 
विज्ञापन


'राहुल गांधी, जयराम रमेश और रेवंत रेड्डी पूछ रहे हैं कि कितने राफेल मार गिराए गए'
भाजपा सांसद ने आगे कहा कि कांग्रेस की 'जय हिंद यात्रा' 'पाकिस्तान हिंद यात्रा' जैसी लग रही है। राहुल गांधी, जयराम रमेश और रेवंत रेड्डी पूछ रहे हैं कि कितने राफेल मार गिराए गए। 'ये जो पाकिस्तान के बब्बर हैं, वो हिंदुस्तान के गब्बर हैं।' राहुल गांधी ने यह नहीं पूछा कि कितने पाकिस्तानी एयरबेस तबाह किए गए, कितने आतंकवादी मारे गए? बल्कि उन्होंने केवल यह पूछा कि कितने भारतीय विमान मार गिराए गए। आज कांग्रेस में दो गुट हैं - एक जो पाकिस्तान का समर्थन करता है और दूसरा जो देश के लिए आवाज उठाना चाहता है, लेकिन आप की वजह से ऐसा नहीं कर पा रहा है। आपकी 'जय हिंद यात्रा' 'पाकिस्तान की हिंद यात्रा' जैसी लग रही है और आपको यह यात्रा रोककर पाकिस्तान के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


'जयराम ने आतंकवादियों की तुलना सांसदों से की'
संबित पात्रा ने बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल पर जयराम रमेश की टिप्पणी के लिए भी उन पर हमला किया। पात्रा ने कहा कि उन्होंने आतंकवादियों की तुलना सांसदों से की है। भाजपा नेता ने जोर देकर कहा कि सांसद घूमने पर नहीं गए हैं, वे पूरी दुनिया के सामने भारत का पक्ष मजबूती से रखने गए थे। गांधी परिवार के दाहिने हाथ जयराम रमेश एक बयान देते हैं और वे अपने बयान में कहते हैं कि आतंकवादी घूम रहे हैं, सांसद भी घूम रहे हैं। आपने आतंकवादियों की तुलना सांसदों से की है। सांसद घूमने नहीं गए हैं, वे दुनिया में भारत का पक्ष मजबूती से रखने गए हैं और इसमें आपके सांसद भी शामिल हैं।

आतंकवादियों को पीएमओ में बुलाने का भी आरोप
उन्होंने पिछली यूपीए सरकार पर आतंकवादियों को पीएमओ में बुलाने का भी आरोप लगाया और कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया, जिसके लिए ऑपरेशन से संबंधित सैटेलाइट तस्वीरें भी दिखाई गईं। एक समय था- जब आतंकवादियों को पीएमओ में बुलाया जाता था। हमें वह दिन भी याद रखना चाहिए, जब सोनिया गांधी आतंकवादियों के शवों को देखकर रो पड़ी थीं। भारतीय सेना ने नौ आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया। उपग्रह चित्र दिखाए गए। डीजीएमओ ने सभी तथ्य प्रस्तुत किए। 

सीएम रेवंत रेड्डी ने क्या कहा था?
इससे पहले गुरुवार को तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सर्वदलीय बैठक में भाग लिया और केंद्र को अपना पूरा समर्थन दिया। उन्होंने यह साफ किया कि भारत को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत में मिलाने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ लड़ना चाहिए। एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान को दो देशों में विभाजित करने के लिए अपना पूरा समर्थन पहले ही घोषित कर दिया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर मोदी सरकार की ओर से जंग को बंद करने पर आपत्ति जताई।

उन्होंने का कि पाकिस्तान ने राफेल लड़ाकू विमानों को मार गिराया है, जिन्हें पीएम मोदी लेकर आए थे। जब उनसे पूछा गया कि कितने गिराए गए? कोई चर्चा नहीं हुई। दूसरे देश से युद्धक लड़ाकू विमान खरीदने वाले पीएम मोदी को जवाब देना चाहिए कि पाकिस्तान ने कितने राफेल जेट गिराए हैं। आपने अपने करीबी लोगों को हजारों करोड़ के ठेके दिए और राफेल जेट खरीदे, लेकिन उन्हें क्यों बर्बाद कर दिया गया? रेड्डी ने कहा, 'आपको इसका जवाब देना चाहिए।' 

रेवंत रेड्डी ने दोहराया कि कांग्रेस और गांधी परिवार का देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने का इतिहास रहा है। पीएम मोदी को एक खत्म हो चुकी ताकत बताते हुए सीएम ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कड़ी मेहनत करने और राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने तक आराम न करने की अपील की। इसके अलावा तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने भाजपा की हालिया तिरंगा रैली पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस भारतीय सैनिकों के बीच आत्मविश्वास बहाल करने के लिए जय हिंद यात्रा का आयोजन कर रही है, जो भाजपा के कदमों से हतोत्साहित हो गए हैं।


राहुल ने भी उठाया था राफेल का मुद्दा
इससे पहले राहुल गांधी ने 17 मई को 'एक्स' पर एक वीडियो साझा किया। इसमें जयशंकर का बयान था। राहुल ने लिखा, 'हमारे हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना एक अपराध था। विदेश मंत्री ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि भारत सरकार ने ऐसा किया। 1. इसे किसने अधिकृत किया? 2. इसके परिणामस्वरूप हमारी वायुसेना ने कितने विमान खो दिए?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed