{"_id":"58bf2fc14f1c1b5e3ddc42be","slug":"world-s-heaviest-woman-loses-100kg","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया की सबसे वजनी महिला का वजन 100 किग्रा घटा, मुंबई में हो रहा इलाज ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दुनिया की सबसे वजनी महिला का वजन 100 किग्रा घटा, मुंबई में हो रहा इलाज
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 08 Mar 2017 03:40 AM IST
विज्ञापन
इमान अहमद अब्देलिती
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस्र से मुंबई इलाज कराने आई दुनिया की सबसे अधिक भारी भरकम महिला इमान अहमद अब्देलिती का वजन कम हो गया है। महिला का वजन सर्जरी से पहले ही कम होने से डॉक्टरों ने प्रसन्नता जाहिर की है। हालांकि अभी वह खुद उठ बैठ नहीं सकती है, लेकिन शरीर में पानी कम होने से उसे काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
बीते महीने इमान अहमद को विशेष विमान से मुंबई उपचार के लिए लाया गया था। 500 किग्रा इस महिला की सर्जरी अभी नहीं हुई है लेकिन सैफी अस्पताल में डॉ. मुफजल लकड़ावाला की देखरेख में शुरू इलाज का असर दिखने लगा है। बताया गया है कि तीन सप्ताह के उपचार के बाद महिला इमान अहमद का वजन करीब 120 किलो कम हो गया है। चिकित्सकों ने इसे बेहतर माना है। बैरियाट्रिक सर्जन डॉ. मुफजल लकड़ावाला ने पहले ही इमान के चरणबद्ध इलाज की योजनाओं की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा था कि तरल पदार्थ, प्रोटीन और फाइबर देकर इमान का वजन कम किया जाएगा। एक महीने में करीब 100 किग्रा वजन घटाने की कोशिश की जाएगी। इमान का वजन 400 किलो के आसपास होने के बाद उसके ऑपरेशन का फैसला किया जाएगा। डॉ. लकड़ावाला को उम्मीद है कि पहले ऑपरेशन के बाद उसका वजन 300 किग्रा हो जाएगा। उसके बाद हमारी कोशिश होगी कि वह उठ-बैठ पाए और खाना खा सके।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि महिला के उपचार के लिए सैफी अस्पताल में विशेष कक्ष तैयार किया गया है और उसे स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। इमान अहमद को मिस्र से भारत लाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। उन्हें एयरपोर्ट पर प्लेन से उतारने में भी काफी मुश्किलें हुई थीं। उन्हें ट्रकनुमा वाहन से हास्पिटल लाया गया था।