{"_id":"6693cb5821b5eb0c100c683c","slug":"worker-missing-while-cleaning-canal-cpi-m-rs-mp-asks-rail-minister-to-act-against-officials-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: नहर की सफाई के दौरान कर्मचारी के बहने का मामला गरमाया; माकपा सांसद ने रेल मंत्री से की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: नहर की सफाई के दौरान कर्मचारी के बहने का मामला गरमाया; माकपा सांसद ने रेल मंत्री से की कार्रवाई की मांग
Sun, 14 Jul 2024 06:28 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 14 Jul 2024 06:28 PM IST
सार
तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन के पास अमायिजंजन नहर में बहे नगर निगम कर्मचारी के मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। माकपा सांसद ए.ए. रहीम ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह किया कि वे अपने विभाग के अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें, क्योंकि लापरवाही के कारण ये हादसा हुआ है।
विज्ञापन
नहर में बहा कर्मचारी, माकपा सांसद ने रेल मंत्री से की कार्रवाई की मांग
- फोटो : PTI / ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन के पास नहर में बहे रेलवे के अस्थायी ठेका कर्मचारी जॉय की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक जॉय तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्लेटफॉर्म के बीच पटरियों के नीचे बनी 200 मीटर लंबी अमायिजंजन नहर की सफाई कर रहा था, इस दौरान भारी बारिश से नहर में पानी के बहाव बढ़ने से वो बह गया। वहीं इस मामले में केंद्रीय रेल मंत्री को लिखे एक पत्र में माकपा सांसद ए.ए. रहीम ने कहा कि रेलवे उन कर्मचारियों के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने में बुरी तरह विफल रहा, जिन्हें कठिन परिस्थितियों में काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रेलवे अधिकारियों की लापरवाही के कारण जॉय की जान जोखिम में पड़ गई।
'रेलवे का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा'
माकपा सांसद ने अपने पत्र में कहा कि ऐसी अभूतपूर्व घटना के बावजूद रेलवे का कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है, जबकि जनप्रतिनिधि, स्थानीय लोग और बचाव दल दिन-रात लापता श्रमिक की तलाश कर रहे हैं। इस दौरान ए.ए. रहीम ने यह भी आरोप लगाया कि बचाव अभियान के लिए रेलवे अधिकारियों की ओर से कोई भी आवश्यक सहयोग नहीं किया गया।
रेलवे की चूक की निष्पक्ष जांच की मांग की
ए.ए. रहीम ने आरोप लगाया कि घटना स्थल पर एक बार जब ट्रेन अपनी मौजूदा स्थिति में पटरी पर दौड़ेगी, तो बचाव अभियान जारी रखना संभव नहीं होगा। मैंने सीधे अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया है, लेकिन वे कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। माकपा नेता ने घटना और रेलवे की चूक की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
भारी बारिश के कारण नहर में बहा कर्मचारी
जानकारी के मुताबिक जॉय और दो अन्य कर्मचारी रेलवे स्टेशन के पास नहर के थंपनूर हिस्से की सफाई कर रहे थे, जब भारी बारिश के कारण नहर में पानी का प्रवाह बढ़ गया, जिससे वो रेलवे स्टेशन पर पटरियों के नीचे एक सुरंग में बह गए। जॉय की तलाश आज सुबह फिर से शुरू हुई और अग्निशमन बल के कर्मियों, स्कूबा डाइविंग टीम, पुलिस, नागरिक कार्यकर्ताओं और एनडीआरएफ कर्मियों सहित पूरे राज्य तंत्र को अभियान में लगा दिया गया। मामले में बचाव दल के अधिकारियों ने कहा कि नहर प्लास्टिक और भारी कचरे से भरी हुई थी और बारिश के कारण बचाव अभियान में दिक्कत आ रही है। बता दें कि जॉय समेत अस्थायी कर्मचारियों को एक ठेकेदार की तरफ से नियुक्त किया गया था, जिसने रेलवे के क्षेत्र में आने वाले नहर के हिस्से को साफ करने का डील किया था।