{"_id":"5c379693bdec2273620204e9","slug":"work-started-in-congress-war-room-for-lok-sabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस वार रूम में काम शुरू, गठबंधन पर भी हुआ विचार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस वार रूम में काम शुरू, गठबंधन पर भी हुआ विचार
Fri, 11 Jan 2019 12:31 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने वार रूम 15 जीआरजी में बृहस्पतिवार को अहम बैठक कर चुनावी रणनीति को धार देने का काम शुरू किया। पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल और एके एंटनी ने प्रदेश प्रभारियों, अध्यक्षों और राज्यों के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक कील-कांटे दुरुस्त करने को कहा। उन्हें गठबंधन की संभावनाएं तलाशने के बावजूद सभी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का पैनल तय करने को कहा।
विज्ञापन
आम चुनाव को देखते हुए सांगठनिक ढांचे को निचले स्तर पर मजबूत करने का निर्देश दिया गया है। लोकसभा सीटों पर युवाओं से जुड़े संगठनों के कार्यक्रम रखे जाएं और अधिक से अधिक नए युवाओं को जोड़ा जाए। पार्टी के रणनीतिकारों ने कहा है कि गठबंधन पर अंतिम फैसला होने के बाद भी नामांकन तक पार्टी के पास वैकल्पिक उम्मीदवार का नाम होना चाहिए। ताकि अंतिम समय में फैसला बदलने की स्थिति में नुकसान न हो।
विज्ञापन