फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Women-led development built into our foreign policy says S Jaishankar at Pravasi Bharatiya Divas news in hindi

Odisha: 'भारत की विदेश नीति में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास का योगदान', प्रवासी भारतीय दिवस पर बोले जयशंकर

Fri, 10 Jan 2025 12:21 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 10 Jan 2025 12:21 PM IST
सार

केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि यदि भारत को एक आधुनिक, औद्योगिक, तकनीक-केंद्रित समाज बनना है तो हम 50 प्रतिशत प्रतिभा की उपेक्षा नहीं कर सकते।

विज्ञापन
Women-led development built into our foreign policy says S Jaishankar at Pravasi Bharatiya Divas news in hindi
एस. जयशंकर - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को देश की विदेश नीति में एकीकृत करने की भारत की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। नारी शक्ति विषय पर प्रवासी भारतीय दिवस पैनल में बोलते हुए उन्होंने बताया कि महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास भारत की विदेश नीति का एक हिस्सा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने विकसित भारत की दिशा में महिलाओं की भूमिका पर भी बात की।
विज्ञापन


महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास पर जोर दिया
जी 20 शिखर सम्मेलन का हवाला देते हुए विदेश मंत्री ने कहा, "जब हमने जी 20 की मेजबानी की, तब हमने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास पर जोर दिया। इसे जी20 के वैचारिक ढांचे से स्वीकार कर लिया।" उन्होंने आगे कहा, "हम विशेषकर दक्षिण के देशों के साथ कई सारे विकास सहयोग करते हैं। हम 78 देशों में परियोजनाओं और क्षमता निर्माण के जरिए अलग-अलग तरीके से मौजूद हैं।"
विज्ञापन


इस बारे में बात करते हुए कि कैसे महिलाओं का विकास आंतरिक रूप से विकसित भारत के विचार से जुड़ा है। जयशंकर ने कहा, "अगर आप इन मुद्दों का समाधान नहीं करते तब तक आप विकसित भारत की तरफ नहीं बढ़ सकते हैं। यदि भारत को एक आधुनिक, औद्योगिक, तकनीक-केंद्रित समाज बनना है तो हम 50 प्रतिशत प्रतिभा की उपेक्षा नहीं कर सकते।" केंद्रीय मंत्री ने रोल मॉल के महत्व पर प्रकाश डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


8-10 जनवरी तक भुवनेश्वर में आयोजित हुआ प्रवासी भारतीय दिवस
बता दें कि प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन आठ से 10 जनवरी तक भुवनेश्वर में किया गया। यह भारत सरकार का प्रमुख आयोजन है, जिसमें भारतीय प्रवासियों को जुड़ने और उन्हें एक-दूसरे के साथ बातचीत करने में सक्षम बनाने के लिए एक मंच प्रदान किया जाता है। इसका थीम विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 50 से अधिक विभिन्न देशों से बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी सदस्यों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed