फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Women delivers baby boy at Thane Railway Station while travelling to Kurla

महिला ने ठाणे रेलवे स्टेशन पर दिया बच्चे को जन्म, रेलवे अधिकारियों ने की मदद

Sun, 07 Apr 2019 08:56 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: अजय सिंह Updated Sun, 07 Apr 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
Women delivers baby boy at Thane Railway Station while travelling to Kurla
वन रुपी क्लिनिक में महिला ने बच्चे को जन्म दिया - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने बेटे को जन्म दिया है। महिला शनिवार को कुर्ला जा रही थी तभी उसे अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। महिला का नाम इशरत शेख है। वह अंबिवली से कुर्ला जा रही थीं।

विज्ञापन


महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) की महिला अधिकारी उन्हें वन रुपी क्लिनिक लेकर आईं। जहां उन्होंने शाम के साढ़े छह बजे बेटे को जन्म दिया। वन रुपी क्लिनिक के सीईओ राहुल घुले ने कहा, 'मां और बच्चे दोनों का स्वास्थ्य अच्छा है।'
विज्ञापन


घुले ने आगे कहा, 'हम रेलवे अधिकारियों का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने हमें यह मौका दिया कि हम ईएमआर के जरिए रेलवे स्टेशनों पर वन रुपी क्लिनिक चला सकें। जिससे कि यात्रियों को समय पर इलाज मिल सके।'

विज्ञापन
विज्ञापन

आपके लिए क्या है खास

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारे पास अपने लिए समय नहीं होता। कई बार हम अपनी बिमारियों को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में लोगों को यात्रा करते हुए इलाज प्रदान करने के उद्देश्य से वन रुपी क्लिनिक बनाया गया है। भारत सरकार और रेलवे मंत्रालय के सहयोग से कई रेलवे स्टेशनों पर यह स्वास्थ्य सेवा मौजूद है। इस महान कार्य में प्रशिक्षित और एमबीबीएस डॉक्टरों की टीम लगी हुई है। यहां आप कम खर्च में अपना इलाज करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed