{"_id":"5c4e366dbdec22736f4a7546","slug":"women-convicted-for-murder-of-her-husband-died-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना नेता की हत्या में मुकदमे का सामना कर रही पत्नी की जेल में मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिवसेना नेता की हत्या में मुकदमे का सामना कर रही पत्नी की जेल में मौत
Mon, 28 Jan 2019 04:23 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 28 Jan 2019 04:23 AM IST
विज्ञापन
शिवसेना नेता की हत्या में मुकदमे का सामना रही उसकी पत्नी की जेल में रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला कल्याण जेल में फंदे से लटकी मिली। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। एक अधिकारी ने बताया कि अपने ही पति और शिवसेना नेता शैलेश निमसे की हत्या में अदालती कार्रवाई का समाना कर रही 34 वर्षीय वैशाली निमसे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
घटना के बारे में सुबह उस वक्त पता चला, जब महिला गार्ड ने पाया कि वैशाली काफी देर बाद भी शौचालय से नहीं लौटी। उसके बाद उसने सहकर्मियों को इसकी जानकारी दी। वैशाली पर आरोप है कि उसने कथित रूप से अपने पति की हत्या की सुपारी दी थी। वैशाली को शक था कि उसके पति के किसी महिला से नाजायज रिश्ते थे। शैलेश की कथित रूप से एक भाड़े के हत्यारे ने पिछले साल 20 अप्रैल को हत्या कर दी थी।
विज्ञापन