{"_id":"5cb17785bdec22140559c3e7","slug":"woman-tourist-reached-gujarat-hotel-with-14-animals-for-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: 14 जानवरों के साथ होटल पहुंची महिला, कमरा नहीं मिलने पर बुलाई पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: 14 जानवरों के साथ होटल पहुंची महिला, कमरा नहीं मिलने पर बुलाई पुलिस
Sat, 13 Apr 2019 11:26 AM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
गुजरात के अहमदाबाद से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक महिला टूरिस्ट अमेरिका से अपने साथ 14 जानवर (सात कुत्ते, छह बिल्ली और एक बकरी) लेकर होटल पहुंच गई। लेकिन जब होटल के मैनेजर ने कमरा देने से मना किया तो महिला हंगामा करने लगी। उसने पुलिस को बुला लिया।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
पुलिस ने बताया कि 58 वर्षीय नोरेन फ्लावर ने तीन दिनों के लिए होटल में कमरा बुक किया था। होटल ने उसे केवल दो जानवरों को रखने की अनुमति दी थी लेकिन वो अपने साथ 14 जनावरों को लेकर पहुंच गई। वो रात के करीब 3 बजे होटल पहुंची, जिस कारण उन्होंने महिला को रहने के लिए कमरा दे दिया।
जब महिला को होटल में कमरा दिया गया तो उसकी बकरियों और बिल्लियों को पार्किंग में रखवाया गया। वहीं कुत्ते कमरे में महिला के साथ रुके। लेकिन जब अगले दिन मैनेजर ने कमरा खाली करने को कहा तो महिला हंगामा करने लगी।
महिला का कहना है, "मैंने तीन दिनों का अडवांस पेमेंट दिया है। ये जानवर मेरा परिवार है इसलिए मैं नहीं जाऊंगी।" हालांकि मामले में कोई औपचारिक शिकायत ना होने पर पुलिस कुछ नहीं कर पाई।
होटल के मैनेजर का कहना है कि महिला के कारण उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है। महिला की बुकिंग 9 से 11 अप्रैल तक थी। वह अपने साथ 14 जानवरों को लेकर पहुंच गई। जानवरों के शोर के कारण कई लोग बीच में ही बुकिंग छोड़कर चले गए।
वहीं जिन लोगों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने भी अपनी बुकिंग कैंसिल करा ली। विवाद बढ़ने पर महिला ने अमेरिकी दूतावास में भी इसकी शिकायत कर दी।
मामले पर इंस्पेक्टर एसएस मोदी का कहना है कि महिला अमेरिका से केरल जाना चाहती थी। महिला को सड़क मार्ग से केरल जाने के लिए 60 हजार रुपये चाहिए लेकिन उसके पास केवल 15 हजार रुपये हैं। उसने पैसों के लिए अमेरिकी दूतावास से मदद मांगी है। इसके अलावा उसने केरल में अपनी दोस्त से भी मदद मांगी, लेकिन उसकी दोस्त ने पैसे देने से इनकार कर दिया।