फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman stalked defamed after applying for free scheme online case lodged in Ahmedabad Gujarat

'फ्री इनरवियर' का झांसा देकर महिला को ललचाया, फिर करने लगा नंगी तस्वीरों की मांग, मामला दर्ज

Thu, 14 Jan 2021 01:14 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: देव कश्यप Updated Thu, 14 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Woman stalked defamed after applying for free scheme online case lodged in Ahmedabad Gujarat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

गुजरात के अहमदाबाद में ऑनलाइन 'फ्री स्कीम' का लालच देकर एक 19 साल की युवती को बदनाम करने का मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने पहले तो युवती को 'मुफ्त इनरवियर' के नाम पर ललचाया और फिर उससे न्यूड तस्वीरों की मांग करने लगा। उसने युवती को धमकी भी दी कि अगर उसने ऐसा नहीं किया तो वह उसकी तस्वीरों से छेड़छाड़ कर इसे इंटरनेट पर अपलोड कर देगा। बाद में युवती ने इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन


साइबर क्राइम सेल ने एक व्यक्ति को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर युवती को 'फ्री इनरवियर' की नकली योजना के साथ कथित रूप से लालच देकर बदनाम करने के मामले में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, अहमदाबाद की रहने वाली युवती को पिछले साल तीन दिसंबर को फोन पर एक प्रमोशनल टेक्स्ट मैसेज मिला, जिसमें ग्राहकों को उपहार के रूप में 'मुफ्त इनरवियर' का आश्वासन दिया गया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने इस योजना का लाभ उठाने के लिए अपना नाम और पता और अन्य विवरण मुफ्त योजना पाने के लिए दिए गए फोन नंबर पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके करीब दो सप्ताह बाद 17 दिसंबर को युवती को एक और मैसेज आया, जिसमें उससे अपनी तस्वीर व्हाट्सएप नंबर पर भेजने के लिए कहा गया। युवती ने अपनी तस्वीर भी भेज दी, जिसके बाद मामले की सच्चाई सामने आई।

 

युवती से मांगी न्यूड तस्वीरें
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि जैसे ही उसने अपनी तस्वीर व्हाट्स एप नंबर पर भेजी, अज्ञात शख्स की ओर से उसे एक और टेक्स्ट मैसेज मिला, जिसमें उसने उससे न्यूड फोटो भेजने के लिए कहा। युवती ने जब इससे इनकार किया तो वह उसे धमकाने लगा। उसने टेक्स्ट मैसेज में उसके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया साथ ही यह धमकी भी दी कि अगर न्यूड तस्वीर नहीं भेजी तो उसने जो पहले व्हाट्सएप पर तस्वीर भेजी है, उसमें छेड़छाड़ कर वह इसे इंटरनेट पर अपलोड कर देगा।



आरोपी शख्स कुछ दिनों तक लगातार युवती को परेशान करता रहा, जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत की। इस मामले में अहमदाबाद साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354-डी के तहत मामला दर्ज किया है और 500 लोगों के खिलाफ मानहानि और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed