फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman stabbed to death in public in Palghar one detained Maharashtra news in hindi

Palghar: बीच सड़क में बहस के बाद लड़के ने प्रेमिका पर किया हमला, लड़की की मौत तक तेज हथियार से करता रहा वार

Tue, 18 Jun 2024 02:42 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 18 Jun 2024 02:42 PM IST
सार

आरोपी रोहित यादव ने अपनी गर्लफ्रेंड पर कई बार धारदार हथियार से वार किया और उसके जमीन पर गिरने के बाद भी उसपर हमले करता रहा। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार नहीं हुआ।

विज्ञापन
Woman stabbed to death in public in Palghar one detained Maharashtra news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर में एक युवक ने अपनी 20 वर्षीय गर्लफ्रेंड को सड़क पर धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी। वसई के चिंचपाड़ा इलाके में सुबह के करीब साढ़े आठ बजे यह घटना हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने  मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

मृतका की पहचान आरती यादव (22 वर्षीय) के तौर पर की गई है। दरअसल, आरती अपने बॉयफ्रेंड रोहित यादव (32 वर्षीय) के साथ काम पर जा रही थी, तभी बीच सड़क पर दोनों की लड़ाई हो गई। इस बीच आरोपी ने पीड़िता पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


रोहित यादव ने अपनी गर्लफ्रेंड पर कई बार धारदार हथियार से वार किया और उसके जमीन पर गिरने के बाद भी उस पर हमले करता रहा। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार नहीं हुआ। वह शव के पास ही बैठा रहा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, युवती ने रोहित से संपर्क करना बंद कर दिया था। जिससे उसे शक हुआ कि उसका किसी और के साथ संबंध है। रोहित 'क्यों किया ऐसा मेरे साथ' कहता रहा और हथियार से उसके सिर पर हमले करता रहा। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जयराज राणावरे ने बताया कि आरोपी ने युवती पर इंडस्ट्रियल स्पैनर से हमला किया। महिला के शरीर पर 18 घाव थे। पुलिस ने बताया कि रोहित और आरती एक-दूसरे के पड़ोस में रहते थे और एक कंपनी में काम करते थे।

पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि हमले के दौरान किसी ने भी आरोपी को रोकने की कोशिश नहीं की। पुलिस फिलहाल मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में है। 


पुलिस ने हमले के वीडियो शूट करने और उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले एक वक्ति और एक महिला को भी हिरासत में लिया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिससे जनता और जनप्रतिनिधियो में आक्रोश फैल गया। महाराष्ट्र विधान परिषद की उपाध्यक्ष नीलम गोरहे ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed