फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   woman officer played big role in nabbing of dawood ibrahim brother iqbal kaskar in mumbai

महिला अफसर ने गिरफ्तार करवाया दाऊद का भाई इकबाल कासकर

Thu, 21 Sep 2017 10:19 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 21 Sep 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
woman officer played big role in nabbing of dawood ibrahim brother iqbal kaskar in mumbai

मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर की गिरफ्तारी में महिला ऑफिसर का रोल काफी अहम माना जा रहा है। थाणे क्राइम ब्रांच के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा  करीब 15 दिन से इकबाल कासकर को धर-दबोचने का प्लना बना रहे थे, लेकिन कासकर की चौकन्नी सेफ्टी को देखते हुए ये प्लान काफी हल्का लग रहा था। दरअसल, हाल ही में एक बिल्डिंग के गिर जाने के बाद कासकर अपनी बहन हसीना पारकर के घर में रह रहा था, यहां उसके आदमी हर छोटी हरकत पर कड़ी नजर बनाए हुए थे।

विज्ञापन


प्रदीप शर्मा ने बताया कि कासकर को क्राइम ब्रांच की रेड की जरा भी भनक लगती, तो वो फरार होने में कुछ ही मिनट लगाता। इसलिए महिला ऑफिसर को लीड करने के निर्देश दिए गए। महिला ऑफिसर ने उस वक्त सादे कपड़े पहले हुए थे और कासकर के घर में मौजूद नौकर ने एक महिला को देखकर बिना सोचे गेट खोल दिया। इस मौके का फायदा उठाते हुए टीम ने उनके पीछे से घर में एंट्री की।
विज्ञापन


प्रदीप शर्मा के जासूसों ने उन्हें बताया था कि यहां सीसीटीवी तो लगे हुए हैं, लेकिन वो काम नहीं कर रहे और इससे पुलिस को एक बड़ी मदद मिली थी। साथ ही गेट खोलने वाला आदमी महिला पुलिस ऑफिसर से कद में छोटा था, इसलिए वो पीछे बाकी टीम को देख नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप शर्मा ने बताया कि जब वे घर में घुसे तो उस वक्त करीब 5 लोग वहां मौजूद थे। उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें मालूम था कि कासकर उस वक्त डिनर कर रहा है, क्योंकि थोड़ी देर पहले ही उसके घर में खाने की होम डिलीवरी की गई थी। कासकर ने पुलिस टीम से वहां आने का मकसद पूछा तो प्रदीप शर्मा ने उसे साथ चलने के लिए कहा था। कासकर ने पुलिस से गुजारिश की और कहा कि वो अपना डिनर खत्म करना चाहता है, जिसे टीम ने मान लिया।


बता दें कि कासकर पर रंगदारी का गंभीर आरोप लगा है और उसपर ड्रग्स का धंधा करने का भी आरोप है। पुलिस के मुताबिक जिन लोगों से पैसे वसूले गए हैं, उनमें डॉक्टर, इंजीनियर और नेता भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और मामले की इस एंगल से जांच की जा रही है कि इसमें दाऊद इब्राहिस का सीधे तौर पर हाथ है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed