फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   woman dragged husband to ramp when strecher not given to him in govt hospital of Andra 

बीमार पति को नहीं दी गई स्ट्रेचर, पत्नी ने रैंप पर घसीटकर वार्ड पहुंचाया

Fri, 18 Nov 2016 12:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 18 Nov 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
woman dragged husband to ramp when strecher not given to him in govt hospital of Andra 
पति को जमीन पर घसीट कर ले जाती हुई पत्नी

आंध्र प्रदेश के एक अस्पताल में मरीज और उसके परिवार के साथ हुए दुर्व्यवहार ने प्रशासन के झूठे वादों की पोल खोल दी है। बीमार शख्स को वार्ड तक ले जाने के लिए उसकी पत्नी लगातार अस्पताल स्टाफ से स्ट्रेचर की मांग करती रही, लेकिन मदद की बजाय उसे बार-बार टाल दिया गया। मामला अनंतपुर जिले के एक सरकारी अस्पताल का है। 

विज्ञापन


दरअसल, इलाज के लिए बीमार शख्स श्रीनिवासाचारी को पहली मंजिल पर ले जाना था और उसकी हालत ऐसी थी कि उसे स्ट्रेचर की जरूरत थी। लेकिन उसकी पत्नी को स्ट्रेचर जब नहीं मिला तो उसने जमीन पर घसीट कर श्रीनिवासाचारी को ले जाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

 


वहां मौजूद लोग उसकी मदद करने की बजाय तमाशाबीन बने रहे इतना ही नहीं वे उसकी वीडियो भी बनाने लगे। खबरों के अनुसार श्रीनिवासाचारी हैदराबाद में पेशे से एक गार्ड है और तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने पर थोड़े दिन पहले ही घर लौटा था। श्रीनिवासाचारी पेट में दर्द की परेशानी झेल रहा था।

अस्पताल की ओर से लापरवाही का पहला मामला नहीं

woman dragged husband to ramp when strecher not given to him in govt hospital of Andra 

अस्पताल के इंचार्ज मल्लीकार्जुन रेड्डी ने बातचीत में कहा कि अस्पताल में पांच ही स्ट्रेचर थी जब यह घटना घटी और जब तक उन्हें इस बात की खबर लगी तब महिला वहां से जा चुकी थी। हालांकि उन्होंने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

बताते चलें कि यह पहला ऐसा मामला नहीं है जब लाचार लोगों को अस्पताल की लापरवाही की वजह से ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ा हो। ऐसी ही एक घटना मध्य प्रदेश में भी घटी थी जहां एक शख्स को अस्पाताल ने बीमार पत्नी की मौत के बाद एंबुलेंस नहीं दी थी। इसके बाद उसने कंधे पर ही उसकी लाश को ले जाने का फैसला लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed