Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will truth behind death come to light after six years SNDP leader wife seeks fresh probe into his death

मौत के छह साल बाद सच आएगा सामने?: SNDP नेता के मौत की नए सिरे से जांच चाहती है पत्नी, मंत्री से न्याय की गुहार

Sun, 05 Jul 2026 06:33 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 05 Jul 2026 06:33 PM IST
सार

पूर्व SNDP योगम नेता के.के. महेशन की पत्नी उषा ने केरल के मंत्री से मुलाकात कर अपने पति की मौत की नए सिरे से जांच कराने की मांग की है। वहीं, मंत्री ने मामले की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
Will truth behind death come to light after six years SNDP leader wife seeks fresh probe into his death
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व SNDP योगम कनिचुकुलंगरा यूनियन के सचिव के.के. महेशन की पत्नी उषा ने रविवार को हरिपाद में केरल के मंत्री रमेश चेन्निथला से मुलाकात कर अपने पति की मौत की नए सिरे से जांच कराने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में मंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा।

विज्ञापन

 
कब हुई थी महेशन की हत्या?
जून 2020 में अलाप्पुझा जिले के कनिचुकुलंगरा स्थित श्री नारायण धर्म परिपालन (SNDP) योगम यूनियन कार्यालय में महेशन का शव फंदे से लटका हुआ मिला था। इस घटना ने उस समय राज्य में काफी चर्चा बटोरी थी।
विज्ञापन


किन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला?
पुलिस ने SNDP योगम के महासचिव वेल्लापल्ली नटेसन, उनके प्रबंधक के.एल. अशोकन और उनके बेटे तुषार वेल्लापल्ली को आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज किया था।

आगे क्यों नहीं बढ़ी जांच?
महेशन की पत्नी उषा का आरोप है कि मामले में आगे कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि जांच इसलिए प्रभावित हुई क्योंकि इसमें वेल्लापल्ली नटेसन और तुषार वेल्लापल्ली जैसे प्रभावशाली लोगों के नाम शामिल थे। उषा ने हरिपाद स्थित मंत्री रमेश चेन्निथला के कार्यालय में उनसे मुलाकात कर मामले की नए सिरे से जांच के लिए एक नई जांच टीम गठित करने की मांग की। पत्रकारों से बातचीत में उषा ने कहा, "हमने उनसे अनुरोध किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए नई जांच टीम बनाई जाए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


'मंत्री ने मामले की समीक्षा का भरोसा दिया'
उषा ने बताया कि जब उन्होंने अपना परिचय महेशन की पत्नी के रूप में दिया तो मंत्री ने उन्हें तुरंत पहचान लिया। हमने उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामला अभी भी लंबित है और आश्वासन दिया कि इसकी समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


ये भी पढ़ें: मंदिर 'पब्लिक अथॉरिटी' नहीं: क्या यह कहकर छिपाई जा सकती है मंदिरों की जानकारी? CIC ने साफ कर दी तस्वीर

'हम न्याय मिलने तक पीछे नहीं हटेंगे'
उषा ने आरोप लगाया कि वेल्लापल्ली नटेसन और तुषार वेल्लापल्ली उनके दिवंगत पति पर तरह-तरह के आरोप लगाकर परिवार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वे कानूनी लड़ाई छोड़ दें। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता, हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।' UDF सरकार के सत्ता में आने के बाद उषा ने मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन को पत्र लिखकर मामले की नए सिरे से जांच कराने की मांग की थी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता वी.एम. सुधीरन ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर परिवार की इस मांग का समर्थन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed