{"_id":"5791b23f4f1c1b1458c4b781","slug":"will-opposition-sack-those-who-abused-prime-minister-and-smriti-irani-asks-venkaiah-naidu","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंकैया का सवाल, क्या विपक्ष स्मृति ईरानी और PM मोदी को गाली देने वालों के खिलाफ एक्शन लेगा? ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वेंकैया का सवाल, क्या विपक्ष स्मृति ईरानी और PM मोदी को गाली देने वालों के खिलाफ एक्शन लेगा?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 22 Jul 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी ने दलितों और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों पर आक्रामक रूख अपना लिया है।
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती पर बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह की अपमानजनक टिप्पणी के बाद सियासी गलियारों में गालियों को लेकर नेता एक दूसरे पर बयानों के तीर छोड़ रहे हैं।
उत्तर प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर करने के बाद बीजेपी ने दलितों और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों पर आक्रामक रूख अपना लिया है।
इसके लिए पार्टी ने सूचना और प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू को मैदान में उतारा है। केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने वाले नेताओं को आड़े हाथों लिया है।
विज्ञापन
वेंकैया ने कहा कि हमने पार्टी के नेता को तुरंत हटा दिया और राज्य सभा में पार्टी के नेता वित्तमंत्री अरूण जेटली ने इस पर व्यक्तिगत रूप से अफसोस प्रकट किया। उन्होंने कहा कि अब मैं इंतजार कर रहा हूं कि विपक्ष के नेता क्या अपने बयानों पर अफसोस जाहिर करते हैं जो उन्होंने ना केवल मंत्रियों के खिलाफ कहे, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपशब्द कहे।
सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा कि कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी पर विपक्ष के नेताओं ने अपमानजनक टिप्पणियां की, क्या वे अब अफसोस जाहिर करेंगे, या उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
नायडू ने पार्टी का पक्ष रहते हुए कहा कि संसद में बीजेपी के पास सबसे ज्यादा अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और पिछड़े वर्ग (ओबीसी) के सांसद है।
उन्होंने कहा कि दयाशंकर सिंह के खिलाफ पार्टी ने त्वरित कार्रवाई की, जो पार्टी की ईमानदारी को जाहिर करता है।