फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Why shouldnt corruption charges be probed BJP on CBI questioning Lalu Prasad Yadav Latest News Update

लालू से सीबीआई पूछताछ: भाजपा का राजद-जदयू को जवाब, पूछा- भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच क्यों नहीं होनी चाहिए?

Tue, 07 Mar 2023 05:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 07 Mar 2023 05:06 PM IST
सार

रविशंकर प्रसाद ने कहा, आज जब इन घोटालों पर चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और जांच चल रही है तो फिर पछताना क्या? उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान ही चारा घोटाले के संबंध में लालू यादव के खिलाफ जनहित याचिकाएं दायर की गई थीं। 

विज्ञापन
Why shouldnt corruption charges be probed BJP on CBI questioning Lalu Prasad Yadav Latest News Update
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने मंगलवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से सीबीआई की पूछताछ को लेकर जदयू और राजद के आरोपों पर पलटवार किया। भाजपा ने कहा कि अगर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, तो उनकी जांच क्यों नहीं होनी चाहिए। 2017 में नीतीश कुमार ने लालू यादव का साथ इसलिए छोड़ दिया था, क्योंकि उन्हें इन घोटालों से जुड़े सवालों के जवाब नहीं मिल रहे थे। वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने सवाल किया कि क्या भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों का जवाब नहीं दिया जाना चाहिए?

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज जब इन घोटालों पर चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और जांच चल रही है तो फिर पछताना क्या?  उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान ही चारा घोटाले के संबंध में लालू यादव के खिलाफ जनहित याचिकाएं दायर की गई थीं। नीतीश के समर्थन से ही भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने मामले को उठाया था। 
विज्ञापन


Lalu Yadav: लालू यादव को सीबीआई का समन, जमीन के बदले नौकरी केस में जल्द हो सकती है पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू प्रसाद को चार घोटालों के चार मामलों में दोषी ठहराया गया था और कुछ मामलों में अपील अभी भी लंबित है। उस समय यह भी आरोप लगाया गया था कि भाजपा के लोग बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश बाबू को खुद को बिहार का 'सुशासन बाबू' कहना बंद करना चाहिए। जिस तरह से उन्होंने बिहार को बदहाली की ओर धकेला है, जनता जल्द ही उन्हें बदले की भावना से सबक सिखाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed